लहन्दा भाषाएँ
From Wikipedia, the free encyclopedia
लहन्दा (لہندا, ਲਹੰਦਾ) या लाहन्दा (لاہندا, ਲਾਹੰਦਾ) पंजाबी भाषा की पश्चिमी उपभाषाओं के समूह को कहा जाता है। पंजाबी में 'लहन्दा' शब्द का मतलब 'पश्चिम' होता है, जिस से इन भाषाओं का यह नाम पड़ा है - तुलना के लिए हिन्दी की पूर्वी उपभाषाओं को पारम्परिक रूप से अक्सर 'पूरबिया' कहा जाता है।[1][2] लहन्दा समूह में हिन्दको, पोठोहारी और सराईकी जैसी कई उपभाषाएँ शामिल हैं। सराईकी जैसी दक्षिणी लहन्दा भाषाओं में कुछ सिन्धी भाषा से मिलते-जुलते लक्षण हैं जबकि हिन्दको जैसी उत्तरी लहन्दा भाषाओं में दार्दी भाषाओं से कुछ मिलती-जुलती चीज़ें मिलती हैं।[3]
सामान्य तथ्य लहन्दा, बोलने का स्थान ...
लहन्दा | |
---|---|
لہندا, ਲਹੰਦਾ | |
बोलने का स्थान | पाकिस्तान व भारत |
क्षेत्र | पंजाब, ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा और पाक-अधिकृत कश्मीर |
मातृभाषी वक्ता | – |
भाषा परिवार |
हिन्द-यूरोपीय
|
भाषा कोड | |
आइएसओ 639-3 | lah |
पंजाबी-लहन्दा उपभाषाएँ। | |
पंजाबी-लहन्दा उपभाषाएँ। |
बंद करें