लव 86 1986 की भारतीय नाट्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन इस्माईल श्रॉफ ने किया है।[1] इसमें तनुजा, गोविंदा, रोहन कपूर, फरहा और नीलम प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
संक्षेप
लक्ष्मीदेवी (तनुजा) सख्त और अनुशासनप्रिय मां हैं, जो अपने आलीशान घर पर सख्ती से शासन करती हैं। उनकी शादी की उम्र वाली दो बेटियां हैं। एक का नाम लीना (फरहा) और दूसरी का नाम ईशा (नीलम) है। वह उनकी शादी एक सभ्य और संपन्न परिवार के दो भाइयों से कराना चाहती हैं। ताकि दोनों बहनें जीवन भर एक साथ रह सकें।
लेकिन भाग्य कुछ और ही फैसला करता है, क्योंकि उनकी बेटियों को अपने होने वाले दूल्हों में कोई दिलचस्पी नहीं है। बल्कि वह ओमी (रोहन कपूर) और विक्रम दोशी (गोविंदा) नाम के दो गरीब चोरों को पसंद करती है। वह बहुत कम उम्र में अनाथ हो गए थे और गरीब परिवारों से आते हैं। अब लक्ष्मीदेवी को अपनी दो बेटियों और भावी दामादों के भाग्य के बारे में फैसला करना होगा।
मुख्य कलाकार
- तनुजा — लक्ष्मीदेवी
- रोहन कपूर — ओमी
- नीलम — ईशा
- फरहा — लीना
- गोविंदा — विक्रम दोशी
- शफ़ी ईनामदार — रामनिवास तिलक
- सतीश शाह — हवलदार सांडू
- रवि वासवानी — हवलदार पांडू
- जॉनी लीवर — उत्तम
- असरानी — हनुमान
- दिनेश हिंगू — सुरेन्द्रनाथ
- अंजान श्रीवास्तव — डा. दिलीप सेन
संगीत
सभी गीत एस॰ एच॰ बिहारी द्वारा लिखित; सारा संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित।
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
---|---|---|---|
1. | "आ मोहब्बत को कोई नया नाम दें" | मोहम्मद अज़ीज़, कविता कृष्णमूर्ति | 5:00 |
2. | "आई है बारात डोली लेकर जाएगी" | शब्बीर कुमार, सुरेश वाडेकर | 5:53 |
3. | "किस्मत अपनी खुल गई" | अनुराधा पौडवाल, हेमलता | 5:58 |
4. | "महबूब से हमारे बाद-ए-सबा हमारा" | मोहम्मद अज़ीज़, कविता कृष्णमूर्ति | 6:00 |
5. | "मेरे चेहरे से अपनी निगाहें हटा लो" | शब्बीर कुमार, कविता कृष्णमूर्ति | 3:35 |
6. | "ओ मिस दे दे किस आया है 86" | शैलेन्द्र सिंह, सुरेश वाडेकर | 4:57 |
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Wikiwand in your browser!
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.