Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
लक्मे एक भारतीय सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड है, जिसका स्वामित्व हिंदुस्तान युनिलिवर लिमिटेड के पास है। यह नाम फ्रांसीसी ओपेरा लक्मे के नाम पर रखा गया था, जिसका हिंदी अर्थ देवी लक्ष्मी है जो फ्रांस में अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। जब भारतीय महिलाएं सौंदर्य उत्पादों पर बहुमूल्य विदेशी मुद्रा खर्च कर रही थीं तब प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इसके लिए चिंतित हुए और उन्होंने जेआरडी टाटा को भारत में उनका निर्माण करने के लिए राजी किया था। इसकी शुरुआत 1952 में टाटा ऑयल मिल्स की 100% सहायक कंपनी के रूप में की गई थी। शुरुआत में इसे लक्ष्मी ब्यूटी प्रोडक्ट्स कहा जाता था, बाद में इसका नाम बदलकर लक्मे कर दिया गया[1] और सिमोन टाटा कंपनी में निदेशक के रूप में शामिल हुईं और चेयरपर्सन बन गईं।[2] 1998 में, टाटा ने लक्मे में अपनी हिस्सेदारी हिंदुस्तान युनिलिवर लिमिटेड[3] को ₹200 करोड़ (US$48.46 मिलियन) में बेच दी।[4]
कंपनी प्रकार | निजी कंपनी |
---|---|
उद्योग | Personal care और ब्यूटी सैलून |
स्थापित | 1952 |
स्थापक |
|
मुख्यालय | |
सेवा क्षेत्र | |
प्रमुख लोग | पुष्करराज शेनाई (सीईओ, लैक्मे सैलून) |
उत्पाद | कॉस्मेटिक्स, ब्यूटी उत्पाद, और ब्यूटी सैलून सेवाएँ |
मूल कंपनी |
|
वेबसाइट | lakmeindia |
लक्मे मुख्य रूप से लिपस्टिक, आईलाइनर और स्किनकेयर क्रीम जैसे रंगीन सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को बेचता है। दिसंबर 2018 में इसने अपना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।[5][6] 2021 तक लक्मे लक्मे लीवर के अधीन 485 ब्यूटी सैलून भी चलाता है। कंपनी मुंबई में होने वाले लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) की शीर्षक प्रायोजक है।[7]
लक्मे के ब्रांड एंबेसडर श्रद्धा कपूर, काजोल, करीना कपूर और अनन्या पांडे हैं।[8][9][10] 2012 में ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट के अनुसार लक्मे को भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में 104वां स्थान दिया गया था और अगले वर्ष यह सूची में 71वें स्थान पर था। 2014 में ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2014 के अनुसार इसको भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में 36वां स्थान दिया गया था।[11][12]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.