![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/f/ff/Salman-Asin-Ready.jpg/640px-Salman-Asin-Ready.jpg&w=640&q=50)
रेडी (२०११ फ़िल्म)
हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
रेडी २०११ की एक एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है, जिसके निर्देशक अनीस बज़्मी हैं।[5] सलमान खान तथा असिन अभिनीत,[6][7][8] इस फ़िल्म में परेश रावल, आर्य बब्बर तथा महेश मांजरेकर सहायक भूमिकाओं में,[9] तथा संजय दत्त, ज़रीन खान, अजय देवगन, कंगना राणावत तथा अरबाज़ ख़ान अतिथि भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म २००८ की श्रीनू वैतला द्वारा निर्देशित इसी नाम की तेलुगु फ़िल्म का रीमेक है, जिसमें राम और जेनेलिया मुख्य भूमिकाओं में थे।[10] फ़िल्म में संगीत प्रीतम ने, जबकि पार्श्व संगीत संदीप शिरोडकर ने दिया है।
रेडी | |
---|---|
![]() फिल्म का रिलीज़ पोस्टर | |
निर्देशक | अनीस बज़्मी |
लेखक |
निसार अख्तर साजिद–फरहाद (संवाद) |
पटकथा |
राजीव कॉल इकराम अख्तर राजन अग्रवाल |
कहानी |
गोपीमोहन कोना वेंकट |
निर्माता |
रजत रवैल भूषण कुमार नितिन मनमोहन कृष्ण कुमार दुआ सुहेल ख़ान |
अभिनेता |
सलमान खान असिन परेश रावल महेश मांजरेकर रोशन अब्बास पुनीत इस्सर शरत सक्सेना अखिलेन्द्र मिश्रा आर्य बब्बर निकितिन धीर सुदेश लहरी |
कथावाचक | सलमान खान |
छायाकार |
सुनील पटेल थॉमस ज़ेवियर |
संपादक | रितेश सोनी |
संगीतकार |
संगीत: प्रीतम देवी श्री प्रसाद पार्श्व संगीत: संदीप शिरोडकर |
निर्माण कंपनियां |
टी-सीरीज़ रवैल ग्रैंडसंस एंटरटेनमेंट एंड सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड सोहैल खान प्रोडक्शंस एरोस इंटरनेशनल[1] |
वितरक |
वेव सिनेमास, वन अप एंटरटेनमेंट |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
१४५ मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹४० करोड़[3] |
कुल कारोबार | ₹१.८८५ अरब[4] |
५ अप्रैल २०११ को फ़िल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसके दस दिन बाद १५ अप्रैल २०११ को इसका ट्रेलर जारी किया गया था।[11] फ़िल्म ३ जून २०११ को भारत भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।[2] अपनी रिलीस पर यह फ़िल्म प्रथम दिन, तथा प्रथम सप्ताहांत में दबंग के बाद दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी। बॉडीगार्ड के बाद यह २०११ कि दूसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।