![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/9a/Reykjavik_Main_Image.jpg/640px-Reykjavik_Main_Image.jpg&w=640&q=50)
रेक्याविक
From Wikipedia, the free encyclopedia
रेक्याविक (Reykjavík) आइसलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह विश्व की सबसे उत्तरी राजधानी भी है। यह नगर आर्कटिक वृत के भीतर बसा हुआ है और सर्दियों में यहाँ केवल ४ घंटे ही धूप निकलती है और गर्मियों में मध्यरात्री तक सूरज निकलता है। यहाँ का औसत वार्षिक तापमान ५° सेल्सियस है और जनवरी के महीने का औसत तापमान -०.४° सेल्सियस और जुलाई का ११.२° सेल्सियस है। २००६ में रेक्याविक की जनसंख्या १,१५,४२० थी और यह पूरे देश की कुल जनसंख्या का ३७% है। रेक्याविक महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या २००३ में १,८१,७४६ थी और यह देश की कुल जनसंख्या का लगभग आधा भाग है।
सामान्य तथ्य रेक्याविक, क्षेत्र ...
रेक्याविक | |
---|---|
![]() ऊपर बाएं से: परलान से रेक्याविक, हलग्रिमस्किरक्या से छतें, हलग्रिमस्किरक्या से रेक्याविक, फ्रिकिर्क्यान, परलान से पैनोरामा | |
![]() रेक्याविक का राज्य-चिह्न। | |
![]() रेक्याविक की अवस्थिति। | |
क्षेत्र | राजधानी क्षेत्र |
निर्वाचन क्षेत्र | उत्तर रेक्याविक निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण रेक्याविक निर्वाचन क्षेत्र |
बाजार अधिकार | 18 अगस्त 1786[1] |
महापौर | दागुर बर्गोरुसन एगर्टसन (सालोग) |
परिषद | रेक्याविक नगर परिषद |
क्षेत्रफल | 273 कि॰मी2 (2.94×109 वर्ग फुट)[2] |
जनसंख्या | 131,136 (2020)[3] |
धनत्व | 471.77/किमी2 (1,221.9/मील2) |
नगर पालिका संख्या | 0000 |
डाक कोड | 101–155 |
जालस्थल | reykjavik.is |
बंद करें