रूपनगर
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
रूपनगर (ਰੂਪਨਗਰ), जिसका पुराना नाम रोपड़ (ਰੋਪੜ) था, भारत के पंजाब राज्य के रूपनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह सतलुज नदी के किनारे और हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास बसा हुआ है।[1][2][3][4]
रूपनगर, रोपड़ ਰੂਪਨਗਰ, ਰੋਪੜ | |
---|---|
सतलुज नदी के किनारे गुरद्वारा टिब्बी साहिब | |
निर्देशांक: 30.97°N 76.52°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | पंजाब |
ज़िला | रूपनगर ज़िला |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 13.65 किमी2 (5.27 वर्गमील) |
ऊँचाई | 262 मी (860 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 56,038 |
भाषा | |
• प्रचलित | पंजाबी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 140 001 |
दूरभाष कोड | 91-1881 |
वाहन पंजीकरण | PB-12 |
वेबसाइट | rupnagar |
रूपनगर एक अति प्राचीन स्थल है। नगर का इतिहास सिन्धु घाटी सभ्यता तक जाता है। रूपनगर सतलुज के दक्षिणी किनारे पर बसा है। सतलुज नदी के दूसरी ओर शिवालिक के पहाड़ हैं। रूपनगर चंडीगढ़ (सबसे समीप विमानक्षेत्र एवं पंजाब की राजधानी) से लगभग ५० कि.मी. की दूरी पर है। शहर के उत्तरी सीमा पर हिमाचल प्रदेश और पश्चिमि सीमा पर शहीद भगत सिंह नगर है। रूपनगर मे कई ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल है, जिनमे गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब तथा गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब शामिल है।
प्राचीन शहर रूपनगर का नाम ११वि सदी के रोकेशर नामक राजा ने अपने पुत्र रूप सेन के उपर रखा था।
रूपनगर मे एक पुरातात्विक संग्रहालय है जो सामान्य जनता के लिए १९९८ मे खुला था। यह संग्रहालय शहर की हडप्पाई अवशेषों का प्रदर्शन करता है। खुदाई मे चन्द्रगुप्त के समय के स्वर्ण मुद्रिका भी मिली है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.