रूसी भाषा का साहित्य
रूसी साहित्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
रूसी साहित्य से आशय रूस में रचित साहित्य के अलावा रूसी भाषा में रचित उन अनेकों देशों के साहित्य से है जो कभी रूसी साम्राज्य या सोवियत संघ के भाग थे। रूसी साहित्य की रचना मध्यकाल में आरम्भ हुई थी जब पुरानी रूसी में महाकाव्य तथा इतिहास की रचना हुई थी। १८३० के दशक के आरम्भ में रूसी काव्य, गद्य और नाटक का स्वर्णयुग आ चुका था।
पुरानी स्लाव भाषा सभी स्लाविक भाषाओं की मूलभाषा है। पुरानी स्लाव भाषा 3 वर्गों में बँटी हुई थी–
- पूर्वी स्लाव भाषा - जिसमें रूसी, यूक्रेनियन, बेलोरूसी भाषाएँ आती हैं।
- पश्चिमी स्लाव भाषा - जिसमें पोलिश, चेक, स्लोवाकियन भाषाएँ आती हैं।
- दक्षिणी स्लाव भाषा - जिसमें बुल्गारियन, सेरेबियाँ, क्रोएशियान भाषा आती हैं।
रूसी भाषा भारोपीय परिवार की स्लाव शाखा के पूर्वी स्लाव वर्ग की भाषा है। रूसी भाषा का इतिहास दो भागों में बँटा हुआ था- 'प्रागैतिहासिक' (लिपि के इस्तेमाल से पहले) और 'ऐतिहासिक' (11वीं शताब्दी के बाद)। ग्यारहवीं शताब्दी के पूर्वी स्लाव भाषा का पहला लिखित साहित्य प्रस्तुत हुआ।
- पूर्वी स्लाव की भाषा (11वीं शताब्दी से 14वीं तक)
- पुरानी रूसी भाषा (15वीं शताब्दी से 16वीं शताब्दी तक)
- राष्ट्रीय रूसी भाषा (17वीं शताब्दी से 19वीं शताब्दी तक)
- आधुनिक रूसी भाषा (पुश्किन काल से अब तक)