रामेसेस द्वितीय
From Wikipedia, the free encyclopedia
रामेसेस द्वितीय या रामेसेस महान (१३०३-१२१३ ईसापूर्व) प्राचीन मिस्र के नविन राज्य के उन्नीसवे वंश का तीसरा फैरो था। रामेसेस अपनी युद्ध निति और कई सफल सैन्य अभियानों के लिए प्रसिद्ध है।[1] रामेसेस मिस्र को अपने चरम तक ले गया था और कानन और नुबिया पर विजय प्राप्त कर उसे अपने अधीन किया था।
रामेसेस द्वितीय | ||||
---|---|---|---|---|
रामेसेस महान | ||||
रामेसेस द्वितीय की मूर्ति | ||||
मिस्र के फैरो | ||||
राज | १३०३-१२१३ ईसापूर्व, उन्नीसवां वंश | |||
पूर्ववर्ती | सेती प्रथम | |||
उत्तराधिकारी | मेरनेपिताह | |||
शाही उपाधि
| ||||
पिता | सेती प्रथम | |||
माता | Queen Tuya | |||
जन्म | १३०३ ईसापूर्व | |||
मृत्यु | १२१३ ईसापूर्व | |||
दफन | KV7 | |||
स्मारक | अब्य्डोस |
रामेसेस १४ वर्ष की उम्र में मिस्र का उत्तराधिकारी और युवराज बना, अपने बचपन में ही वह मिस्र के सिंहासन पर बैठा और ६६ वर्ष तक ९० की उम्र तक शासन करता रहा जो की अब तक का सबसे लंबा शासन काल है। अपने शासन काल की शुरुआत में उसने पहले स्मारक और मंदिर बनाने और नगर बसाने पर ध्यान दिया। उसने पी रामेसेस नाम का नगर बसाया और फिर उसे अपनी नई राजधानी बनाई ताकि सीरिया पर हमला किया जा सके।
रामेसेस प्राचीन मिस्र का सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली फैरो था, साथ ही मिस्र का आखिरी महान फैरो भी| उसकी मृत्यु के बाद मिस्र कमजोर पड़ गया और फिर विदेशी साम्राज्यों का प्रांत बन गया। रामेसेस द्वितीय के प्रताप के कारण लोग पिछले सभी महान फैरो जैसे सेती प्रथम और ठुतोमोस तृतीय की वीरता को भूल गए। रामेसेस द्वितीय के बाद के फैरो उसे महान पुरखा कहते, वह तुथंखमुन के बाद मिस्र का सबसे प्रसिद्ध फैरो माना जाता है।