Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
राजश्री हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। वह जानवर (1965) और ब्रह्मचारी (1968) जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। हालांकि उन्होंने कई और सफल फिल्मों में भी काम किया है।
राजश्री प्रसिद्ध फिल्म निर्माता शन्ताराम और उनकी दूसरी पत्नी, अभिनेत्री जयश्री की पुत्री हैं।[1] उनके भाई किरण शन्ताराम मुम्बई के पूर्व नगरपाल (एक नाममात्र का पद) थे। फिल्म अराउंड द वर्ल्ड (1967) के लिए अमेरिका में राज कपूर के साथ फिल्मांकन के दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी छात्र ग्रेग चैपमैन से हुई। दोनों ने तीन साल बाद पाँच दिनों तक चलने वाले भारतीय समारोह में शादी की। वह अपने पति के साथ स्थायी रूप से अमेरिका में रहने चली गई। उनकी एक बेटी है। वे लॉस एंजिल्स में रहते हैं।
राजश्री को उनके पिता ने गीत गाया पत्थरों ने (1964) के जरिये फिल्मों में उतारा था। यह अभिनेता जितेन्द्र की भी पहली फ़िल्म थी।[1]
वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
---|---|---|---|
1965 | जानवर | सपना | |
1968 | ब्रह्मचारी | शीतल चौधरी | |
1967 | एराउन्ड द वर्ल्ड | रीटा | |
1967 | गुनाहों का देवता | ||
1964 | गीत गाया पत्थरों ने | ||
1968 | सुहागरात | रज्जो | |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.