Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
राजगृह महाराष्ट्र के मुंबई में नेता भीमराव आम्बेडकर का घर व स्मारक है। प्राचीन बौद्ध साम्राज्य के संदर्भ में इसे राजगृह (अब राजगीर) नाम दिया गया था। तीन मंजिला इमारत का भूतल आम्बेडकर के स्मारक के रूप में एक विरासत संग्रहालय की मेजबानी करता है। उपरी मंजिलो पर आम्बेडकर परिवार रहता है।[1][2]
राजगृह | |
---|---|
आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर राजगृह में मौजूद लोग, ६ दिसम्बर २०१७ | |
स्थिति | हिन्दू कॉलोनी, दादर, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
अभिकल्पना | भीमराव आम्बेडकर |
प्रकार | स्मारक, ग्रंथालय |
निर्माण आरंभ | 1931 |
निर्माण पूर्ण | 1933 |
समर्पित | भीमराव आम्बेडकर |
यह स्थान भारतीयों, विशेषकर आम्बेडकरवादी बौद्धों और दलितों के लिए एक पवित्र स्थल है। आम्बेडकर 15-20 वर्षों तक राजगृह में रहे। हर साल 6 दिसंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में चैत्य भूमि से पहले लाखों लोग राजगृह आते हैं। आम्बेडकर ने इस घर में अपने 50,000 से अधिक पुस्तकों का संग्रह किया था, जो उस समय दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तकालय बन गया था।[3][4] इमारत को एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में नामित करने की योजना कानूनी और तकनीकी मुद्दों के कारण गिर गई, लेकिन 2013 में हवेली एक विरासत स्मारक बन गई।[5][6]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.