राज कपूर
भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक / From Wikipedia, the free encyclopedia
राज कपूर (१९२४-१९८८) हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक थे। नेहरूवादी समाजवाद से प्रेरित[1] अपनी शुरूआती फ़िल्मों से लेकर प्रेम कहानियों को मादक अंदाज से परदे पर पेश करके उन्होंने हिंदी फ़िल्मों के लिए जो रास्ता तय किया, इस पर उनके बाद कई फ़िल्मकार चले। भारत में अपने समय के सबसे बड़े 'शोमैन' थे। सोवियत संघ और मध्य-पूर्व में राज कपूर की लोकप्रियता दंतकथा बन चुकी है। उनकी फ़िल्मों खासकर श्री ४२० में बंबई की जो मूल तस्वीर पेश की गई है, वह फ़िल्म निर्माताओं को अभी भी आकर्षित करती है। राज कपूर की फ़िल्मों की कहानियां आमतौर पर उनके जीवन से जुड़ी होती थीं और अपनी ज्यादातर फ़िल्मों के मुख्य नायक वे खुद होते थे।
सामान्य तथ्य राज कपूर, जन्म ...
राज कपूर | |
---|---|
![]() फ़िल्म आह (1953) में राज कपूर | |
जन्म |
रणबीर राज कपूर 14 दिसम्बर 1924 पेशावर, पश्चिमोत्तर सीमांत ब्रिटिश भारत (वर्तमान में खैबर पख्तूनख्वा, पाकिस्तान) |
मौत |
2 जून 1988(1988-06-02) (उम्र 63) नयी दिल्ली, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उपनाम | शोमैन, भारतीय सिनेमा का महान् शोमैन, भारतीय सिनेमा का चार्ली चैप्लिन, राज साहब |
नागरिकता | भारतीय |
पेशा | अभिनेता, फिल्म-निर्माता, निर्देशक |
कार्यकाल | 1935–1988 |
जीवनसाथी | कृष्णा मल्होत्रा (वि॰ 1946–88) |
बच्चे |
रणधीर कपूर ऋतु नंदा ऋषि कपूर रीमा कपूर जैन राजीव कपूर |
संबंधी | द्रष्टव्य कपूर परिवार |
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | |
पुरस्कार |
|
हस्ताक्षर |
बंद करें