रवीन्द्र जैन
भारतीय संगीतकार / From Wikipedia, the free encyclopedia
रवीन्द्र जैन (28 फरवरी 1944- 9 अक्टूबर, 2015) हिन्दी फ़िल्मों के जाने-माने संगीतकार और गीतकार थे। इन्होंने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत फ़िल्म सौदागर से की थी जिसमें इन्होंने गीत भी लिखे थे और उनको स्वरबद्ध भी किया था। इन्हें सन् १९८५ में फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार भी मिला है। वर्ष २०१५ में उनको पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय टेलीविज़न के मीलपत्थर कहे जाने वाले रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक रामायण में भी उन्होंने ही संगीत दिया था जिससे कि वे भारत के घर घर में पहचाने जाने लगे। यह शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए ही नहीं अपितु सामान्य व्यक्तियों के लिए भी एक बहुत अच्छे प्रेरणा स्त्रोत है। दोनों आंखों से न देख पाने पर भी अनेक मधुर संगीत गाए थे.
रवीन्द्र जैन | |
---|---|
रवीन्द्र जैन गाते हुये | |
जन्म |
28 फ़रवरी 1944 (1944-02-28) (आयु 80) |
मौत |
9 अक्टूबर 2015 |
पेशा | संगीतकार, गीतकार |
कार्यकाल | १९७४ से |
जीवनसाथी | दिव्या जैन |
बच्चे | आयुष्मान जैन |
9 अक्टूबर, 2015 शुक्रवार को मुंबई में उनका निधन हो गया।[1] रवीन्द्र जैन को भारतीय सिनेमा जगत में कुछ सबसे खूबसूरत, कर्णप्रिय और भावपूर्ण गीतों के लिए उन्हें हमेशा जाना जाता रहेगा।