रासायनिक यौगिक
दो या दो से अधिक विभिन्न रासायनिक तत्वों से युक्त शुद्ध रासायनिक पदार्थ / From Wikipedia, the free encyclopedia
जब भिन्न तत्त्वों के दो या दो से अधिक परमाणु एक निश्चित अनुपात में संयोजित होते हैं, तब रासायनिक यौगिक का एक अणु प्राप्त होता है। किसी रासायनिक यौगिक के घटकों को भौतिक विधियों द्वारा सरल पदार्थों में पृथक नहीं किया जा सकता है। उन्हें पृथक करने हेतु रासायनिक विधियों का प्रयोग करना पड़ता है। जल, अमोनिया, कार्बन डाइऑक्साइड, शर्करा आदि यौगिकों के कुछ उदाहरण हैं।