![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/84/Periodic_table.svg/langhi-640px-Periodic_table.svg.png&w=640&q=50)
रासायनिक तत्व
From Wikipedia, the free encyclopedia
रासायनिक तत्त्व (या केवल तत्त्व) ऐसे उन शुद्ध पदार्थों को कहते हैं जो केवल एक ही तरह के परमाणुओं से बने होते हैं। या जो ऐसे परमाणुओं से बने होते हैं जिनके नाभिक में समान संख्या में प्रोटॉन होते हैं। सभी रासायनिक पदार्थ तत्त्वों से ही मिलकर बने होते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/84/Periodic_table.svg/640px-Periodic_table.svg.png)
हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, तथा सिलिकॉन आदि कुछ तत्त्व हैं। सन २००७ तक कुल ११८ तत्त्व खोजे या पाये जा चुके हैं जिसमें से ९४ तत्त्व धरती पर प्राकृतिक रूप से विद्यमान हैं। कृत्रिम नाभिकीय अभिक्रियाओं के परिणामस्वरूप उच्च परमाणु क्रमांक वाले तत्त्व समय-समय पर खोजे जाते रहे हैं। काला रंग ठोस । लाल रंग गैस । हरा रंग द्रव