Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
यूरोपीय विश्वविद्यालय (ईयू) अनेक परिसरों से काम करनेवाला निजी व्यावसायिक विद्यालय है जिसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड में स्थित है। उसके परिसर निम्नलिखित स्थलों में मौजूद हैं - स्विट्ज़रलैंड (जेनेवा और मोंट्रो), स्पेन (बार्सेलोना), और जर्मनी (म्युनिख)। इसका एक कार्यकारी सुविधा केंद्र इवोर्न, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।[1][2]
यूरोपीय विश्वविद्यालय की स्थापना 1973 में ज़ेविएर नीबर्डिंग ने ऐंटवर्प में तथा 1982 में डीन डोमिनिक जोज़ाओ ने ब्रुसेल्स में की थी। वर्तमान अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय संबंध, व्यवसाय प्रशासन और उद्यमशीलता के युनेस्को चेयर (पदधारी) डॉ॰ डर्क क्राएन हैं। 1977 में सहायक संकाय सदस्य के रूप में शामिल होने के बाद, क्राएन 1985 में मोंट्रो परिसर में प्रोफ़ेसर और डीन बने और 1998 में नए अध्यक्ष बने। क्राएन को 2012 में रोस्टोव राज्य अर्थशास्त्र विश्वविद्यालय (आरएसयूई) ने मानद प्रोफ़ेसर तथा 2014 में ऑर्डर ऑफ़ क्राउन (बेल्जियम) से सम्मानित किया। डॉ॰ क्राएन विश्वविद्यालय अध्यक्षों के अंतर्राष्ट्रीय संघ के सदस्य भी हैं।[3][4][5][6]
यूरोपीय विश्वविद्यालय अंग्रेज़ी माध्यम में व्यवसाय शिक्षण कार्यक्रम पेश करता है। कार्यक्रमों को स्नातकपूर्व (अंडरग्रैजुएट) और स्नातक (ग्रैजुएट) स्तरों में वर्गीकृत किया जाता है, जैसे व्यवसाय प्रशासन में स्नातक, निष्णात (मास्टर्स) एवं डॉक्टरेट उपाधि के कार्यक्रम (बीबीए, एमबीए और डीबीए)।[7]
अनेक अन्य विषयों में भी स्नातकपूर्व और स्नातक कार्यक्रम शुरू करने की योजना है, जिनमें शामिल हैं संप्रेषण और जन-संपर्क, अवकाश (लीशर) और पर्यटन, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, खेल प्रबंधन, व्यवसाय और स्वपोषणीयता (सस्टेनेबिलिटी), व्यवसाय और अभिकल्पन (डिज़ाइन) प्रबंधन, पारिवारिक व्यवसाय प्रबंधन, व्यावसायिक वित्त, डिजिटल मीडिया, व्यवसाय प्रशासन (एमबीए), अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय, अंतर्राष्ट्रीय विपणन, वैश्विक बैंकिंग और वित्त, उद्यमशीलता, नेतृत्व, ई-व्यवसाय, मानव संसाधन और प्रतिष्ठा प्रबंधन।[8][9][10][11]
कार्यकारी बीबीए (एक्ज़ीक्यूटिव बीबीए - ईबीबीए), अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय में ऑनलाइन निष्णात (मास्टर्स) उपाधि और व्यवसाय प्रशासन में डॉक्टरेट कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं।[12][13][14]
यूरोपीय विश्वविद्यालय निकोलस कॉलेज, मैसाच्युसेट्स (अमरीका), चार्लस्टन कॉलेज, दक्षिण कैरोलीना (अमरीका), और शिनावत्रा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, बैंकोक (थाईलैंड) के साथ दुहरी उपाधि कार्यक्रम पेश कर रहा है। विश्वविद्यालय को 2013 में मलेशिया की योग्यता अभिकरण (मलेशियन क्वालिफिकेशेन्स एजेंसी, एमक्यूए) से जेसेल्टन कॉलेज (मलेशिया) के साथ मिलकर दुहरी बीबीए उपाधि कार्यक्रम के लिए अनंतिम मान्यता प्राप्त हो चुकी है। यूरोपीय विश्वविद्यालय दक्षिण एशिया और रूस में व्यवसाय विद्यालय सहबद्ध (एफिलिएट) कार्यक्रम पेश करता है और अपने छात्रों को स्पेन, स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी, यूके, ऑस्ट्रिया, कज़ाकस्तान, सीरिया, ताईवान, चीन, मलेशिया और सिंगापुर में अंतर-परिसर विनियमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।[15][16] [17][18][19][20][21][22]
ईयु बिज़नस स्कूल यूके & जर्मनी की राज्य-मान्यता प्राप्त इंटरनेशनल बिजनेस की डिग्री में कला स्नातकता देती हैं और यूके & जर्मनी की राज्य-मान्यता प्राप्त इंटरनेशनल मैनेजमेंट की डिग्री में एमबीए व एमएससी की डिग्री देती हैं, दोनों एनाबिन में H+ (राज्य-मान्यता प्राप्त) हैं।[23][24][25][26]
ईयु बिज़नस स्कूल राज्य-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के साथ संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत पेस विश्वविद्यालय (न्यू यॉर्क) और फिशर कॉलेज (बोस्टन) के साथ छात्रों के दो अलग-अलग स्नातक की डिग्री प्रदान करती हैं[27][28]
चारों परिसरों के व्यवसाय कार्यक्रमों को 2009 से व्यवसाय विद्यालयों और कार्यक्रमों की प्रत्यायन परिषद (एक्रेडिटेशन काउंसिल फॉर बिज़नेस स्कूल्स एंड प्रोग्राम्स, एसीबीएसपी) से प्रत्यायन प्राप्त है।[29][30][31][32][33]
यूरोपीय विश्वविद्यालय के स्विस परिसरों के व्यवसाय कार्यक्रमों को मार्च 2010 से कॉलेज-संबंधी व्यवसाय शिक्षण की अंतर्राष्ट्रीय सभा (इंटरनेशनल असेंब्ली फॉर कोलेजिएट बिज़नेस एजुकेशन, आईएसीबीई) का प्रत्यायन भी प्राप्त है। प्रत्यायित कार्यक्रम हैं, संप्रेषणसंवाद और जन-संपर्क, वैश्विक वित्त और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय में व्यवसाय प्रशासन में निष्णात (एमबीए), व्यवसाय प्रशासन में स्नातक (बीबीए), संप्रेषण और जन-संपर्क में कला स्नातक, अंतर्राष्ट्रीय संबंध में कला स्नातक।[34][35][36][37]
नवंबर 2014 में, इयु बिजनेस स्कूल को एडूकुआ, से प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ, जो प्रौढ़ और आगे के शिक्षण संस्थानों के लिए स्विस गुणवत्ता लेबल हैं[38]
स्विट्ज़रलैंड, स्पेन और जर्मनी में स्थित यूरोपीय विश्वविद्यालय के परिसरों को जनवरी 2011 में अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रत्यायन (इंटरनेशनल क्वालिटी एक्रेडिटेशन, आईक्यूए) प्राप्त हुआ है, जो मध्य और पूर्वी यूरोपीय प्रबंधन विकास संघ (सेंट्रल एंड ईस्ट यूरोपियन मैनेजमेंट डेवलपमेंट एसोसिएशन, सीईईएमएएन) द्वारा दिया गया है।[39] 2015 में नवीकृत की गयी।[40]
2015 में, ईयु बिज़नस स्कूल स्पेन 46 में से 2रे नंबर पर क्वाकक्वारेली साइमंड्स यूरोपीय एमबीए कार्यक्रमों में सर्वाधिक ROI।[41] ईयु बिज़नस स्कूल में मास्टर्स करने के बाद वेतन में औसत 138% की वृद्धि होती हैं। औसत 23 महीने में भुगतान को पूरा लौटने के साथ यह दूसरा सबसे कम फीस वाला प्रोग्राम हैं।[42]
स्विट्ज़रलैंड में ईयु बिज़नस स्कूल 3रे स्थान पर रही, IMD और सैंट गेलन विश्वविद्यालय के पीछे क्यूएस 200 बिज़नस स्कूल रिपोर्ट 2013/14 में। रेटिंग्स चयनित बिज़नस स्कूलो का 2,000 से ज्यादा सक्रियता से एमबीए स्नातकों के नियोक्ताओं का अवलोकन बताती हैं।[43] 2013/2014 क्यूएस रिपोर्ट, स्पेन, स्विट्ज़रलैंड, और जर्मनी के ईयु कैंपसओ को 33वे स्थान पर रैंक करती हैं।[44]
2013 में, ईयु बिज़नस स्कूल क्यूएस एमबीए की महिलाओं के लिए वैश्विक 200 बिज़नस स्कूलों की सूचि में 8वे स्थान पर रही।[45]
2011 क्यूएस रिपोर्ट में, ईयु बिज़नस स्कूल के स्पेन, स्विट्ज़रलैंड, और जर्मनी के कैंपस 39वे स्थान पर थे।[46]
2010 में, ईयु बिज़नस स्कूल का स्पेन कैंपस 67 में से 52वे स्थान पर रैंक हुआ क्वाकक्वारेली साइमंड्स (क्यूएस) यूरोपीय बिजनेस स्कूलों की रैंकिंगस में।[47]
2016 में, यूरोपीय संघ का ऑनलाइन एमबीए ग्लोबल ऑनलाइन रंकिंग्स में पहले स्थान पर था। इसके अलावा, दोनों एमबीए और इएमबीए प्रोग्राम शीर्ष स्तरीय यूरोपीय कार्यक्रमों के रूप में चुने गए।[48]
2015 में, ईयु बिज़नस स्कूल का एमबीए प्रोग्राम संयुक्त रूप से ग्लोबल टॉप 20 रंकिंग्स में पहले स्थान पर रहा और ऑनलाइन एमबीए ग्लोबल ऑनलाइन रंकिंग्स पे पहले स्थान पर रहा। इस बीच, ऑन-कैंपस एमबीए प्रोग्राम शीर्ष स्तर की यूरोपीय एमबीए रंकिंग्स का भाग रहा और एग्जीक्यूटिव एमबीए ने ग्लोबल लिस्ट के प्रथम वर्ग के जगह बनायीं।[49][50]
2013 में, ईयु बिज़नस स्कूल सीईओ मैगज़ीन द्वारा शीर्ष स्तर का यूरोपीय एमबीए प्रोग्राम चुना गया और दूसरे स्तर का वैश्विक इएमबीए प्रोग्राम चुना गया।[51][52]
2011 में, ईयु बिज़नस स्कूल कैपिटल मैगज़ीन के द्वारा महिला विद्यार्थियों के लिए 6वे सबसे बढ़िया बिज़नस स्कूल के रूप में चुना गया।[53]
2010 में, ईयु बिज़नस स्कूल 50 सर्वाधिक सोशल मीडिया फ्रेंडली अंतरास्ट्रीय स्कूलों में चुना गया।[54]
जनवरी 2013 में, ईयु बिज़नस स्कूल जिनेवा के वाणिज्य, उद्योग और सेवा के चैंबर का प्रायोजक बना।[55]
यूरोपीय विश्वविद्यालय स्विट्ज़रलैंड, निजी विद्यालयों के स्विस संघ, निजी विद्यालयों के जेनेवा संघ, जेनेवा झील क्षेत्र के स्विस निजी विद्यालयों के संघ का सदस्य है।[56][57][58]
यूरोपीय विश्वविद्यालय बार्सेलोना, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के हिस्पैनिक संघ का सदस्य है।[59]
यूरोपीय विश्वविद्यालय, समाज में व्यवसाय अकादमी (द अकादमी ऑफ़ बिज़नेस इन सोसाइटी, ईएबीआईएस), व्यवसाय शिक्षण की यूरोपीय परिषद (द यूरोपियन काउंसिल फॉर बिज़नेस एजुकेशन), और प्रबंधन विकास के यूरोपीय संस्थान (द यूरोपियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर मेनेजमेंट डेवलपमेंट) का सदस्य है।[60][61][62]
यूरोपीय विश्वविद्यालय के जेनेवा, मोंट्रो, म्युनिख और बार्सेलोना में परिसर हैं। उसकी विश्वभर में अनेक साझेदार संस्थाएँ भी हैं। सभी परिसरों में एक ही पाठ्यक्रम का अनुसरण किया जाता है, जिसे माध्यम में सिखाया जाता है। इससे छात्र आसानी से अलग-अलग देशों में स्थानांतरित हो सकते हैं।[63]
जेनेवा परिसर जेनेवा झील (लेक जेनेवा) से पाँच मिनट की दूरी पर और फ्रांसीसी और स्विस ऐल्प्स से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस शहर में संयुक्त राष्ट्र और विश्व व्यापार संगठन तथा कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के कार्यालय हैं। परिसर वाईफाई-सक्षम है और उसमें ऑन-साइट कंप्यूटर सुएट और पुस्तकालय शामिल हैं।[64][65][66]
मोंट्रो परिसर शहर के मध्य में स्थित है। यह शहर मुख्य रूप से मोंट्रो जाज़ उत्सव के लिए मशहूर है। यह परिसर वाई-फाई सक्षम है और कंप्यूटर सुएट से सुसज्जित है।[65]
म्युनिख परिसर शहर के मध्य भाग के निकट बवेरिया के दक्षिणी जर्मन क्षेत्र की राजधानी में स्थित है। पाठ्यक्रम अत्याधुनिक सुविधाओं का उपयोग करके पढ़ाए जाते हैं। छात्रों को वाई-फाई और ऑन-साइट कंप्यूटर सुएट उपलब्ध हैं और माँगने पर उन्हें प्रोक्वेस्ट (ProQuest) तक पहुँच भी दी जाती है।[65][67]
बार्सेलोना परिसर ला बोनानोवा में स्थित है जो केंद्र से दस मिनट की दूरी पर है। सभी कक्षाएँ स्मार्ट बोर्ड, वाई-फाई, कंप्यूटर सुएट और प्रोक्वेस्ट ई-पुस्तकालय से सुसज्जित हैं।[65][67]
यूरोपीय विश्वविद्यालय मोंट्रो उत्तरदायित्वपूर्ण प्रबंधन शिक्षण, अनुसंधान और वैचारिक नेतृत्व को प्रेरित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित पहल, ‘उत्तरदायित्वपूर्ण प्रबंधन शिक्षण के सिद्धांत’ (पीआरएमई) के हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक है।[68][69]
यूरोपीय विश्वविद्यालय प्रबंधन स्कूलों की लैटिन अमेरिकी परिषद का संस्थागत सदस्य है। वह अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के साथ मिलकर निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व विषय पर प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (सर्टिफ़िकेट प्रोग्राम) भी पेश करता है।[70][71][72]
ग्रीन क्रॉस इंटरनेशनल को 2014 में यूरोपीय विश्वविद्यालय से पुरस्कार प्राप्त हुआ।[73]
2012 में यूरोपीय विश्वविद्यालय ने स्वपोषणीयता प्रबंधन में कला स्नातक कार्यक्रम शुरू किया।[74]
25 जून 2014 को दोहा बैंक के मुख्य कार्यकारी डॉ॰ आर. सीतारमण को यूरोपीय विश्वविद्यालय से वैश्विक अभिशासन में पीएचडी दी गई। स्विट्ज़रलैंड के भूतपूर्व राष्ट्रपति डोल्फ़ ओगी को भी यह उपाधि दी गई थी और उन्हें विद्यालय ने उनकी पुस्तक "डोल्फ़ ओगी: राष्ट्रनायक और खिलाड़ी" (डोल्फ़ ओगी: स्टेट्समैन एंड स्पोर्ट्समैन) के अंग्रेज़ी संस्करण के विमोचन के लिए आमंत्रित किया था।[75][76][77][78]
इस उपाधि को प्राप्त करनेवाले कुछ अन्य व्यक्ति हैं, निक हायेक कनिष्ठ (जूनियर), जेरार्ड डुबोइस, डॉ॰ एबेल ग्योज़ेविच अगनबेग्यान, अलेक्सैंडर विनोकोरोव या स्टीव ग्वेरडाट। [79][80]
जून 27, 2015 में, ब्रायन कुकसोन को नागरिक कानूनों के डॉक्टर की उपाधि, होनोरिस कोसा ईयु बिज़नस स्कूल द्वारा दी गयी।[81]
यूरोपीय विश्वविद्यालय "क्रूसेरो व्यवसाय नेटवर्किंग" (सीबीएन) परियोजना का शैक्षणिक साझेदार है। सीबीएन शिक्षण, मनोरंजन और नेटवर्किंग का मिला-जुला रूप है।[82][83][84]
2013 में, यूरोपीय विश्वविद्यालय ने निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व पुरस्कार मेक-अ-विश प्रतिष्ठान, स्पेन को प्रदान किया और 2012 में यह पुरस्कार एफसी बार्सेलोना प्रतिष्ठान को दिया गया।[85][86]
दिसंबर 2013 में, यूरोपीय विश्वविद्यालय ने छात्र स्वागत समारोह में भाग लिया जिसे सरकार के साथ मिलकर सारिया-संत जेरवजी के पड़ोस में आयोजित किया गया था।[87][88]
जुलाई 2014 में, यूरोपीय विश्वविद्यालय ने टेडएक्सबार्सेलोना समारोह आयोजित किया जिसका विषय था "नई दुनिया"। इसमें 8 आमंत्रित व्यक्तियों ने व्याख्यान दिए और समाज, वास्तुकला, चिकित्सा और प्रौद्योगिकी के भविष्य के बारे में अपनी दृष्टि स्पष्ट की।[89][90]
यूरोपीय विश्वविद्यालय के अंतर-सांस्कृतिक व्यवसाय मुद्दों के प्रोफ़ेसर, कैटालोनिया के लोकतंत्री समेकन (डेमोक्रैटिक कन्वेर्जेन्स ऑफ़ कैटालोनिया) के सदस्य और यूरोप के उदारवादियों और लोकतंत्रवादियों के गठबंधन (एलाएन्स ऑफ़ लिबरल्स एंड डेमोक्रैट्स फॉर यूरोप) के उपाध्यक्ष मार्क ग्वेरेरो ने दिसंबर 2013 में एक पुस्तक प्रकाशित की जिसका नाम है "रीबूटिंग यूरोप"। यह यूरोप के भविष्य को लेकर आशावादी निबंध है जिसमें इसके बारे में चर्चा है कि कैसे यूरोप बीते दिनों के मूल्यों और आनेवाले दिनों की अनिश्चितताओं के बीच रस्सा-कशी में फँसा समुदाय बन गया है।[91]
मॉन्ट्रो जैज महोत्सवके "अटीपिकल पार्टनर्स" में ईयु बिज़नस स्कूल सम्मिलित हैं।[92]
जनवरी 2015 में, ईयु बिज़नस स्कूल ने एवोर्ने में स्विस आर्थिक मंच के शुरुआती रोमांडी इवेंट की मेजबानी की।[93][94]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.