यूकॉन
कनाडा का राज्यक्षेत्र विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कनाडा का राज्यक्षेत्र विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
यूकॉन, Yukon[5] (/ˈjuːkɒn/; अन्य नाम द युकों) कनाडा के पश्चिमी छोर पर स्थित व तीन राज्यक्षेत्र(क्षेत्र) में से सबसे छोटा राज्यक्षेत्र(क्षेत्र) है। व्हाइटहॉर्स, यूकॉन की राजधानी और यहाँ का एकमात्र शहर है।
यूकॉन द युकों डेनेडेह (अथबास्कन भाषाएँ) Yukon अंग्रेजी भाषा | |||||
| |||||
ध्येय: (कोई आधिकारिक नहीं)[1] | |||||
राजधानी | व्हाइटहॉर्स | ||||
---|---|---|---|---|---|
सबसे बड़ा नगर | व्हाइटहॉर्स | ||||
सबसे बड़ा महानगर | व्हाइटहॉर्स | ||||
आधिकारिक भाषा(एँ) | |||||
क्षेत्रीयता | यूकोनियाई | ||||
सरकार | |||||
कमिस्नर | डॉग फिलिप्स | ||||
प्रीमीयर | डैरेल पैसलोस्की (Y) | ||||
संघीय प्रतिनिधित्व | कनाडियाई सन्सद में | ||||
हाउस सीटें | 1 | ||||
सीनेट सीटें | 1 | ||||
परिसंघ | जून 13, 1898 (9वाँ) | ||||
क्षेत्रफल | 9वाँ स्थान | ||||
कुल | 482,443 कि॰मी2 (186,272 वर्ग मील) | ||||
भूमि | 474,391 कि॰मी2 (183,163 वर्ग मील) | ||||
जल (%) | 8,052 कि॰मी2 (3,109 वर्ग मील) (1.7%) | ||||
जनसंख्या | 12वाँ स्थान | ||||
कुल (2011) | 33897 | ||||
घनत्व | 0.1[2]/किमी2 (0.26/वर्ग मील) | ||||
जीडीपी | 12वाँ स्थान | ||||
कुल (2011) | C$2.660 अरब[3] | ||||
प्रति व्यक्ति | C$75,141 (3) | ||||
संक्षेपण | |||||
डाक | YT | ||||
ISO 3166-2 | CA-YT | ||||
समय मण्डल | -8 | ||||
डाक कोड उपसर्ग | Y | ||||
फूल | फायरवीड | ||||
वृक्ष | सुबलपाइन फर[4] | ||||
पक्षी | कौआ | ||||
जालस्थल | www.gov.yk.ca | ||||
रैंकिंग में सभी प्रान्त और क्षेत्र सम्मिलित हैं |
यह प्रदेश नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ से 1898 में अलग कर दिया गया था और इसे यूकॉन प्रान्त ("Yukon Territory") नाम दिया गया। २७ मार्च २००२ को संघीय सरकार के यूकॉन कानून के तहत इस पश्चिमी क्षेत्र को आधिकारिक रूप से यूकॉन नाम दिया गया।[5] हालांकि यूकॉन टेरीटरी अभी भी इसका एक प्रचलित नाम है। जिसे लघु रूप में वाईटी (YT) कहते हैं।[6] हालांकि यहाँ कि सरकार आधिकारिक रूप से अंग्रेज़ी और फ्रांसीसी भाषा का उपयोग करती है, प्राथमिक लोग भाषाओं की भी मान्यता है।
5,959 मी॰ (19,551 फीट) की ऊँचाई के साथ यूकॉन के क्लुआन राष्ट्रीय अभयारण्य में स्थित लोगन पर्वत कनाडा का सबसे ऊँचा और अलास्का में स्थित देनाली के बाद उत्तर अमेरिका का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। अधिकांश यूकॉन में उपआर्कटिक जलवायु होती है। जिसमें लंबी सर्दियाँ और छोटी गर्मियाँ होती हैं।
यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं: यूकॉन नदी जिसके नाम पर ही इस प्रान्त का नाम भी रखा गया है। पेली, स्टीवर्ट, पील, व्हाइट और टैटशेनशिनी नदी भी यहीं बहती हैं।
यूरोपीय लोगों के आने से पहले यहाँ प्राथमिक लोग या रेड इंडियन्स रहते थे। यूकॉन में पुरातात्विक खुदाई की जगहों से उत्तरी अमेरिका के मानवों की प्राचीनतम बस्तियों के सबूत मिलते हैं।[7] इन जगहों पर रेड इंडियन्स, प्राथमिक लोगों के मौजूदगी के सबसे पुराने सबूत मौजूद हैं।[7]
सन ८०० में अलास्का के चर्चिल पर्वत पर हुए ज्वालामुखी विस्फ़ोट ने दक्षिणी यूकॉन को जवालामुखी की राख से ढक दिया था जिसे आज भी क्लोंन्डिक राजमार्ग के किनारे देखा जा सकता है।
तटीय और अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले प्राथमिक लोगों के पास एक बहुत बड़ा व्यापारिक तंत्र था। यहाँ यूरोपीय लोगों का आना १९वीं सदी की शुरुवात में ही फर का व्यापार से शुरु हुआ जिसके बाद यहाँ ईसाई मिशनरीयाँ आना शुरु हो गईं। 1870 और 1880 तक सोना खोदने वाले आना शुरु हो चुके थे जिसके बाद यहाँ की जनसंख्या बढने लगी और शहर का विस्तार शुरु हो गया। १८९७ में यहाँ मशहूर क्लोंडिक स्वर्ण अभियान शुरु हो गया। भारी संख्या में सोने की खोज में लोगो के आने से यह प्रान्त नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ से अलग हो गया।
यूकॉन प्रान्त नक्शे पर किसी समकोण त्रिभुज की तरह दिखता है जिसकी सीमाएँ पश्चिम में (752 mi) मुख्यत: 141° प. देशांतर पर अमेरिकी राज्य अलास्का से 1,210 किलोमीटर तक मिलती हैं , पूर्व में नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ और दक्षिण में ब्रिटिश कोलम्बिया से लगती हैं। [8] इसका उत्तरी तट ब्युफोर्ट सागर पर है। इसकी पूर्वी सीमा यूकॉन जलसम्भर और पूर्व में मैकेन्ज़ी पर्वतों में मैकेन्ज़ी नदी के जलसम्भर पर स्थित है।
कनाडियाई आर्कटिक मानकों के अनुरूप यूं तो सर्दियों में यूकॉन का औसत तापमान सुहावना रहता है लेकिन भीषण सर्दियों में पूरे उत्तर अमेरिका महाद्वीप में इससे ज्यादा ज्यादा ठंडी जगह कोई नहीं होती है। 1947, 1954, and 1968 में यहाँ तापमान तीन बार −60 °से. (−76 °फ़ै) तक गिर चुका है। फरवरी 1947 में यहाँ सब्से ज्यादा ठंड पडी थी जब यहाँ का स्नैग नामक शहर में तापमान −63.0 °से. (−81.4 °फ़ै) तक गिर गया था।[9]
अधिकतर कनाडा के उलट जहाँ गर्मियाँ जुलाई अगस्त और सितम्बर में पडती हैं यूकॉन में गर्म हवाएँ जुन और मई में चलती हैं। यूकॉन में तीन बार तापमान 36 °से. (97 °फ़ै) तक मापा गया है। [10]
शहर | जुलाई (°C) | जुलाई (°F) | जनवरी (°C) | जनवरी (°F) |
---|---|---|---|---|
व्हाइटहॉर्स | 21/8 | 70/46 | −11/−19 | 12/−2 |
डॉवसन शहर | 23/8 | 73/46 | −22/−30 | −8/−22 |
ओल्ड क्रो | 20/9 | 68/48 | −25/−34 | −13/−29 |
दिसम्बर, २०१४ तक यूकॉन की जनसंख्या ३७,१८३ थी जो कि २००४ से 19.5% बढ़ गई थी।[11]474,712.64 कि॰मी2 (183,287.57 वर्ग मील) के क्षेत्रफ़ल के साथ २०११ में इसका जनघनत्व 0.1/किमी2 (0.2/वर्ग मील) था। [12]
इस लेख की सामग्री पुरानी है। कृपया इस लेख को नयी मिली जानकारी अथवा नयी घटनाओं की जानकारी जोड़कर बेहतर बनाने में मदद करें। (May 2016) |
२००६ की कनाडियाई जनगणना के अनुसार प्रान्त की अधिकांश जनसंख्या यूरोपीय नस्ल की है, जबकि यहाँ अच्छी खासी संख्या में प्राथमिक लोगें की बस्तियाँ भी हैं।
शीर्ष दस नस्ले हैं:[13]
वरीयता | नस्ल | जनसंख्या |
---|---|---|
1. | अंग्रेज | 8,795 |
2. | उत्तर अमेरिकी इंडियन | 7,070 |
3. | स्कॉट्स | 7,005 |
4. | कनाडियाई | 6,075 |
5. | आईरिश | 5,735 |
6. | जर्मन | 4,835 |
7. | फ्रांसीसी | 4,330 |
8. | युक्रेनियाई | 1,620 |
9. | डच (नीदरलैण्ड) | 1,475 |
10. | नॉर्वेइयाई | 1,340 |
२०११ तक ८७.७% निवासी कनाडियाई-मूल के थे जबकि २४.२% प्राथमिक निवासी मूल के थे। दूसरे देश से आने वालों में सबसे ज्यादा यूनाइटेड किंगडम (१५.९%), फिलीपींस (१५.०%), और संयुक्त राज्य अमेरिका (१३.२%) थे। २००६ से २०११ के बीच में प्रवासियों में से ६३.५% एशियाई मूल के थे।[14]
|
|
जनगणना के अनुसार यहाँ सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा अंग्रेजी (28,065 लोग) है। (85%)[16] दूसरी सबसे ज्यादा (4%) फ्रांसीसी है।[16]
यूकॉन का भाषा कानून वहाँ की पुरानी व प्राथमिक भाषाओं के महत्व की ओर ध्यान दिलाता है लेकिन सिर्फ़ अंग्रेजी और फ्रांसीसी ही कानूनी व विधायी प्रक्रियाओं के लिये इस्तेमाल होती हैं।[17]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.