मौसम
वायुमंडल की स्थिति / From Wikipedia, the free encyclopedia
मौसम किसी स्थान की अल्पकालीन वायुमंडलीय दशाओं (वृष्टि, आर्द्रता, वायुदाब, पवन, तापमान, मेघ) का द्योतक है। इस प्रकार मौसम की यह विशेषता है कि यह कभी भी स्थिर न रह कर निरंतर परिवर्तनशील एवं गतिशील रहता है।[1]
प्रायः हम मौसम, ऋतु व जलवायु को एक ही समझ लेते हैं किंतु तीनों में पर्याप्त अंतर है। मौसम जहां पर्यावरणीय गतिविधियों का द्योतक है वहीं ऋतुएं अपेक्षाकृत अधिक समय (3 - 4 माह) में होने वाली पर्यावरणीय गतिविधियों का बोध कराती हैं। जबकि जलवायु लम्बी समयावधि में औसत वायुमंडलीय स्थितियों को संबोधित करता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMD) ने जलवायु के लिए मौसम के विभिन्न तत्वों का औसत निकालने हेतु 31 वर्षों की अवधि को प्रमाणिक माना है। मौसम को प्रभावित करने वाली अधिकांश घटनाएं क्षोभ मंडल (ट्रोपोस्फीयर) में होती हैं।[2]