मोटापा
मोटापा क्या हैं? इसके कारण और लक्षण। / From Wikipedia, the free encyclopedia
मोटापा (अंग्रेज़ी: Obesity) वो स्थिति होती है, जब अत्यधिक शारीरिक वसा शरीर पर इस सीमा तक एकत्रित हो जाती है कि वो स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है।[1][2] यह आयु संभावना को भी घटा सकता है।[3][4] शरीर भार सूचकांक (बी.एम.आई), मानव भार और लंबाई का अनुपात होता है, जब २५ कि.ग्रा./मी.२ और ३० कि.ग्रा/मी२ के बीच हो, तब मोटापा-पूर्व स्थिति; और मोटापा जब ये ३० कि.ग्रा/मी.२ से अधिक हो।[5]
मोटापा वर्गीकरण एवं बाह्य साधन | ||
सिल्हौटे और कमर के घेरे के नाप के द्वारा सामान्य, भारी और मोटे व्यक्ति का अंकन | ||
आईसीडी-१० | E66. | |
आईसीडी-९ | 278 | |
ओएमआईएम | 601665 | |
डिज़ीज़-डीबी | 9099 | |
मेडलाइन प्लस | 003101 | |
ईमेडिसिन | med/1653 | |
एम.ईएसएच | C23.888.144.699.500 |
मोटापा बहुत से रोगों से जुड़ा हुआ है, जैसे हृदय रोग, मधुमेह, निद्रा कालीन श्वास समस्या, कई प्रकार के कैंसर और अस्थिसंध्यार्ति[4] । मोटापे का प्रमुख कारण अत्यधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन, शारीरिक गतिविधियों का अभाव, आनुवांशिकी का मिश्रण है। हालांकि मात्र आनुवांशिक, चिकित्सकीय या मानसिक रोग के कारण बहुत ही कम संख्या में लोग मोटे पाये जाते हैं। आयुर्वेद द्वारा मोटापे से मुक्ति संभव है, पतंजलि अनुसंधान संस्थान ने ये वैज्ञानिक शोध द्वारा सिद्ध किया है। यह अनुसंधान अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध रिसर्च जर्नल बॉयोमेडिसिन एण्ड फार्मोकोथेरेपी में प्रकाशित हुआ है ।[6]
मोटापा कम करने के लिए सुबह सुबह पानी थोड़ा गर्म करके पीना चाहिए जिस से शरीर के अंदर वसा जमा न हो, जिससे मोटापा नही बड़ेगा
निम्बू और शहद का इस्तमाल करें – यह एक बहुत ही आसान और Natural तरीका है Weight Loss या Bally Fat (पेट की चर्बी) कम करने का अगर आप रोज सुबह गुनगुने पानी में निम्बू का रस और शहद मिलकर पिते है तो निश्चित रूप से आपका वजन कम होगा l