![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f8/Aries_constellation_map.svg/langhi-640px-Aries_constellation_map.svg.png&w=640&q=50)
मेष तारामंडल
From Wikipedia, the free encyclopedia
मेष या एरीज़ (अंग्रेज़ी: Aries) तारामंडल राशिचक्र का एक तारामंडल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें से एक है और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक भेड़े (पुरुष भेड़) के रूप में दर्शाया जाता था।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f8/Aries_constellation_map.svg/220px-Aries_constellation_map.svg.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/99/AriesCC.jpg/320px-AriesCC.jpg)