![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/21/Dead_Sea_by_David_Shankbone.jpg/640px-Dead_Sea_by_David_Shankbone.jpg&w=640&q=50)
मृत सागर
पृथ्वी का सबसे निचला बिंदु और खारे पानी की झील / From Wikipedia, the free encyclopedia
मृत सागर समुद्र तल से 440मीटर नीचे, दुनिया का सबसे निचला बिंदु कहा जाने वाला सागर है। इसे खारे पानी की सबसे निचली झील भी कहा जाता है। ६५ किलोमीटर लंबा और १८ किलोमीटर चौड़ा यह सागर अपने उच्च घनत्व के लिए जाना जाता है, जिससे तैराकों का डूबना असंभव होता है।[5] मृत सागर में मुख्यत: जॉर्डन नदी और अन्य छोटी नदियाँ आकर गिरती हैं।, इसमें जीवाणुओं की ११ जातियाँ पाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त मृत सागर में प्रचुर मात्रा में खनिज पाए जाते हैं। ये खनिज पदार्थ वातावरण के साथ मिल कर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक वातावरण बनाते हैं। मृत सागर अपनी विलक्षणताओं के लिए कम से कम चौथी सदी से जाना जाता रहा है, जब विशेष नावों द्वारा इसकी सतह से शिलाजीत निकालकर मिस्रवासियों को बेचा जाता था। यह चीजों को सड़ने से बचाने, सुगंधित करने के अलावा अन्य दूसरे कार्यों के उपयोग में आता था। इसके अतिरिक्त मृत सागर के अंदर की गीली मिट्टी को क्लेयोपेट्रा की खूबसूरती के राज से भी जोड़ा जाता है। यहाँ तक कि अरस्तू ने भी इस सागर के भौतिक गुणों का जिक्र किया है। हाल के समय में इस जगह को हेल्थ रिज़ॉर्ट के तौर पर विकसित किया गया है। इसके पास किंग हेरोल्ड का महल है जिसकी खुदाई में सैकड़ों साल पहले का प्रसुप्त अवस्था में बीज मिला था
मृत सागर Dead Sea | |
---|---|
![]() मृत सागर किनारे का दृश्य | |
स्थान | इजराइल जॉर्डन फिलिस्तीन |
निर्देशांक | 31°30′N 35°30′E |
झील प्रकार | इंडोहेइक बेसिन हैपेरसलाइन |
स्थानीय नाम | ים המלח (हिब्रू) البحر الميت (अरबी) |
मुख्य अन्तर्वाह | जॉर्डन नदी |
मुख्य बहिर्वाह | कोई नहीं |
जलसम्भर | 41,650 कि॰मी2 (4.483×1011 वर्ग फुट) |
द्रोणी देश | इजराइल जॉर्डन फिलिस्तीन |
अधिकतम लम्बाई | 50 कि॰मी॰ (160,000 फीट)[1] (केवल उत्तरी बेसिन) |
अधिकतम चौड़ाई | 15 कि॰मी॰ (9.3 मील)[1] |
सतही क्षेत्रफल | 605 कि॰मी2 (6.51×109 वर्ग फुट) (2016)[2] |
औसत गहराई | 199 मी॰ (653 फीट)[3] |
अधिकतम गहराई | 298 मी॰ (978 फीट) (गहरे बिंदु की ऊंचाई, 728 मी. BSL [समुद्र तल से नीचे], शून्य वर्तमान सतह ऊंचाई) |
जल आयतन | 114 कि॰मी3 (27 घन मील)[3] |
तट लम्बाई1 | 135 कि॰मी॰ (443,000 फीट) |
सतही ऊँचाई | −430.5 मी॰ (−1,412 फीट) (2016)[4] |
सन्दर्भ | [3][4] |
1 तट लम्बाई का मापन सटीक नहीं होता है |
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/54/Dead_Sea-18.jpg/320px-Dead_Sea-18.jpg)
आम पानी की तुलना में मृत सागर के पानी में २० गुना ज्यादा ब्रोमीन, ५० गुना ज्यादा मैग्नीशियम और १० गुना ज्यादा आयोडीन होता है। ब्रोमीन धमनियों को शांत करता है, मैगनीशियम त्वचा की एलर्जी से लड़ता है और श्वासनली को साफ करता है, जबकि आयोडीन कई ग्रंथियों की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। सौंदर्य और स्वास्थ्य के लिए मृत सागर के गुणों की सिद्धि की वजह से ही कई प्र कंपनियां मृत सागर से ली गईं चीजों पर आधारित सौंदर्य प्रसाधन बनाती हैं। इसके गर्म सल्फर सोते और कीचड़ कई बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर आर्थराइटिस और जोड़ों से संबंधित बीमारियों के इलाज में।[6] लेकिन पिछले कुछ सालों से मृत सागर तेज़ गति से सिमट रहा है। पिछले ४० सालों में इसके पानी का तल २५ मीटर कम हो गया है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि २०५० तक शायद यह पूरी तरह गायब हो जाएगा।[7]