मुकुटिय संपदाएँ
From Wikipedia, the free encyclopedia
मुकुटिया संपदाएँ यानि क्राउन एस्टेट, यूनाइटेड किंगडम में कुछ विशिष्ट भूमि-संपदाओं और उपलब्धियों का समूह है, जोकि, संप्रभु के स्वामित्व में, उनके एकव्यक्ति संसथान(राजमुकुट) होने के नाते, हैं। यह संपदाएँ, नाहीं पर्याप्त रूपसे सरकारी संपत्ति है, ना शासक की निजी संवत्ति है।[1][2][3][4] क्योंकि, ये सारे शासक की संपत्तियाँ तो हैं, परंतु इनका प्रबंधन और प्रशासन का अधिकार, अर्ध-स्वतंत्र सार्वजनिक रूप से अधिग्रहित निकायों द्वारा किया जाता है, और इनके प्रबंधन में संप्रभु का निजी रूप से शून्यमात्र या न्यूनतम् नियंत्रण या भागीदारी नहीं होती है।[5] अतः इन्हें "संप्रभु की सार्वजनिक संपत्ति" कहा जा सकता है। मुकुटिया संपदाओं को जिन निकायों द्वारा प्रबंधित किया जाता है, उनपर सरपरस्ती, एक क्राउन एस्टेट कमिश्नर का होता है, जोकि उस विशेष संपत्ति के "स्वामित्व के अधिकारों" का अभ्यास करने हेतु सक्षम होता है। इन विरासती संपत्तियों द्वारा उत्पन्न राजस्व को शासक द्वारा उनकी शाही शान की सरकार के अधिकार में रखा गया है।[1][6][7] अतः, इनसे उत्पन्न तमाम राजस्व सीधे सरकारी कोष में जाता है। क्राउन एस्टेट, आधिकारिक तौर पर, संसद के प्रति उत्तरदेह है।
मुकुटिया संपदाएँ The Crown Estate | |
---|---|
चित्र:The Crown Estate.png | |
सांविधिक निगम अवलोकन | |
गठन | 1961 (1961) |
अधिकारक्षेत्रा | ब्रिटेन |
मुख्यालय | 16 New Burlington Place, London, W1S 2HX |
कर्मचारी | 397 |
सांविधिक निगम कार्यपालक | सर स्टुअर्ट हैम्पटन, अध्यक्ष |
वेबसाइट | |
www |
मुकुटिया संपदाएँ, ब्रिटेन के सबसे बड़े संपत्तियों के मालिकों में से एक है, और इसकी संपत्ति की कुल मूल्य £१२ बिलियन है,[8] जिनमें ९.१ बिलियन शहरी संपत्तियों का है, और अन्य कुल १.६ बिलियन की ग्रामीण संपत्ति है।[9] इससे कुल वार्षिक आय, मार्च २०१६ में, £३०४.१ मिलियन हुई थी। इसमें से अधिकांश संपत्तियाँ शहरी इलाकों में है, जिनमे अनेक केंद्रीय लंदन में स्थित हैं। इसके अलावा, क्राउन एस्टेट कुल १,४४,००० हेक्टेयर की कृषि और वनभूमि भी है, तथा यह यूके की आधी से अधिक तटीय भूमियों और अन्य अनेक पारंपरिक उपलब्धियों और हितों पर भी स्वामित्व रखता है, जिनमें ऍस्कॉट रेसकोर्स और विंडसर ग्रेट पार्क शामिल हैं।[10]
संसद, संप्रभु के अधिकांश सरकारी खर्चों के लिए राशि संसदीय अनुदान तथा सार्वजनिक धन द्वारा प्रदान करता है, जिसे "नागरिक सूची"(सिविल लिस्ट) कहते हैं। तथा एक वार्षिक अनुदान, शाही निवासों के रखरखाव तथा रानी की आधिकारिक यात्राओं के लिए भी आवंटित की जाती है। कर्मचारियों की लागत, राज्य का दौरा, औपचारिक प्रतिबद्धताओं और आधिकारिक मनोरंजन सहित ज्यादातर खर्चों के लिए धन की पूर्ती नागरिक सूची द्वारा ही हो जाती है। यह राशि संसद द्वारा १० वर्षों की अवधी के लिए निर्धारित की जाती है।[11]
वर्ष १७६० तक शासक की वित्तीय आवश्यकताएँ, वंशानुगत राजस्व, मुकुटिय संपदाओं के लाभ(राजमुकुट की संपत्ति के पोर्टफोलियो), द्वारा पूरी होती थी। १७६० में राजा जॉर्ज तृतीय ने अपने वंशानुगत राजवन का परित्याग सिविल लिस्ट के लिए करने की सहमति दे दी, जो वर्ष २०१२ तक रहा।[11] वर्त्तमान समय में मुकुटिया एस्टेटों से आई मुद्रा की मात्रा सिविल लिस्ट या अधिराट् को प्रदान किये जाने वाले अन्य अनुदानों से भी अधिक है। इस प्रकार २००७-०८ के बीच क्राउन एस्टेटों ने राजकोश में £२०० मिलियन(२० करोड़ पाउण्ड) की वृद्धि करवाई, जबकि संसद द्वारा ४० लाख पाउण्ड का भुगतान किया गया था। अतः ७.३ अरब पाउण्ड की संपदा के साथ मुकुटिय संपदाएँ ब्रिटेन के सबसे बड़ी ज़मींदारों में से एक है,[12] यह साड़ी संपत्ति न्यास के अंतर्गत राखी गयी हैं और संप्रभु स्वेच्छा से इनका सौदा नहीं कर सकते हैं।[13] २०१२ के बाद से संसदीय अनुदान और नागरिक सूची को मिला कर एक संकुक्त संप्रभु अनुदान से बदल दिया गया है।[14]