![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b0/World_location_map_%2528equirectangular_180%2529.svg/langhi-640px-World_location_map_%2528equirectangular_180%2529.svg.png&w=640&q=50)
मावठा सरोवर
From Wikipedia, the free encyclopedia
मावठा झील भारत के राजस्थान प्रदेश की राजधानी में आमेर दुर्ग के नीचे स्थित है। यह एक कृत्रिम झील है, जिसका निर्माण महल की सुरक्षा एवं सुन्दरता बढ़ाने के लिए किया गया था। झील के एक किनारे के साथ-साथ ही दुर्ग में जाने का पैदल मार्ग है, एवं एक सुंदर उद्यान भी बना है। इसका निर्माण कछवाहा राजा जयसिंह के समय में किया गया था। इस उद्यान का नाम दुलाराम बाग है। वर्षा ऋतु में मावठा झील पानी से भर जाती है एवं तब यहाँ की सुन्दरता देखने लायक होती है।[2] झील की अधिकतम लम्बाई ६८० मी. एवं अधिकतम चौड़ाई २२० मी. है।[1]
मावठा सरोवर | |
---|---|
स्थान | आमेर, जयपुर, राजस्थान, भारत |
निर्देशांक | 26°59′0.154″N 75°51′4.3103″E |
प्रकार | मीठी झील |
द्रोणी देश | भारत |
अधिकतम लम्बाई | ६८० मी. |
अधिकतम चौड़ाई | २२० मी.[1] |
बस्तियाँ | जयपुर |
मावठा झील के बीच में एक छोटा-सा टापू बना है जिस पर एक उद्यान भी है। इसे केसर क्यारी कहा जाता है, क्योंकि कभी इसमें सुगन्धित केसर बोई जाती थी, जिससे महल के निकट का वातावरण महकता रहता था। महल के हाथियों को किसी किसी अवसर पर यहाँ जल क्रीड़ा करते हुए देखा जा सकता है।