माणा, भारत
भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक गाँव / From Wikipedia, the free encyclopedia
माणा (Mana) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चमोली ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह तिब्बत की सीमा पर स्थित माना दर्रा से पहले भारत का प्रथम ग्राम है। राष्ट्रीय राजमार्ग ७ यहाँ से गुज़रता है। तिब्बत की सीमा यहाँ से २६ किमी दूर है। अलकनंदा नदी और सरस्वति नदी का संगम यहाँ स्थित है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य माणा Mana, तहसील ...
माणा Mana | |
---|---|
माणा का प्रवेशद्वार | |
निर्देशांक: 30.772°N 79.495°E / 30.772; 79.495 | |
तहसील | जोशीमठ |
ज़िला | चमोली ज़िला |
प्रान्त | उत्तराखण्ड |
देश | भारत |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,214 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी, गढ़वाली |
बंद करें