Loading AI tools
वह तिथि जिस दिन जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
महावीर स्वामी जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी (१३) को मनाया जाता है। यह पर्व जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह जैनों का सबसे प्रमुख पर्व है।
तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक | |
---|---|
चौबीसवें जैन तीर्थंकर, भगवान महावीर का जन्म कल्याणक | |
तीर्थंकर महावीर की प्रतिमा, मदुराई, तमिलनाडु, भारत | |
विवरण | |
अन्य नाम | महावीर स्वामी जन्म कल्याणक, वर्धमान स्वामी जन्म कल्याणक |
तिथि | |
वीर निर्वाण संवत | चैत्र सुद १३ |
ग्रेगोरियन | ०६ अप्रैल २०२० (२,६१९ वाँ जन्मोत्सव) |
भगवान महावीर स्वामी का जन्म ईसा से ५९९ वर्ष पूर्व क्षत्रियकुंड , जमुई (बिहार), भारत मे हुआ था। २३वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ जी के निर्वाण (मोक्ष) प्राप्त करने के 188 वर्ष बाद इनका जन्म हुआ था।[1] हर तीर्थंकर के जीवन में पंचकल्याणक मनाए जाते है। गर्भ अवतरण के समय तीर्थंकर महावीर की माता त्रिशला ने 14 शुभ स्वप्न देखे थे जिनका फल राजा सिद्धार्थ ने बताया था।[1] ।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.