मलावी झील
in english there were 700 species and in marathi 1000 mspecies / From Wikipedia, the free encyclopedia
मलावी झील (अंग्रेज़ी: Lake Malawi) या न्यासा झील (अंग्रेज़ी: Lake Nyasa) महान अफ़्रीकी झीलों में से एक है और पूर्वी अफ़्रीकी दरार की दक्षिणतम झील है। यह मलावी, मोज़ाम्बीक और तान्ज़ानिया के बीच स्थित है। यह अफ़्रीका की तीसरी सबसे बड़ी और दूसरी सबसे गहरी झील है। यह पूरे विश्व की नौवीं सबसे बड़ी झील है। कुछ स्रोतों के अनुसार इस झील में दुनिया की किसी भी अन्य झील से ज़्यादा मछलियों की जातियाँ रहती हैं। यहाँ १,००० से अधिक तो सिर्फ़ सिक्लिडों की ही जातियाँ रहती है। १० जून २०११ को मोज़ाम्बीक ने इसे संरक्षित क्षेत्र धोषित कर दिया।[3][4][5]
सामान्य तथ्य मलावी झील, निर्देशांक ...
मलावी झील | |
---|---|
निर्देशांक | 12°11′S 34°22′E |
प्रकार | दरार घाटी झील |
मुख्य अन्तर्वाह | रुहुहु नदी[1] |
मुख्य बहिर्वाह | शीरे नदी[1] |
द्रोणी देश | मलावी, मोज़ाम्बीक, तान्ज़ानिया |
अधिकतम लम्बाई | 560 किमी[1] |
अधिकतम चौड़ाई | 75 किमी[1] |
सतही क्षेत्रफल | 29,600 कि॰मी2 (11,400 वर्ग मील)[1] |
औसत गहराई | 292 मीटर[2] |
अधिकतम गहराई | 706 मीटर[2] |
जल आयतन | 8,400 किमी³[2] |
सतही ऊँचाई | समुद्रतल से 500 मीटर ऊपर |
द्वीप | लिकोमा द्वीप और चिज़ुमुलु द्वीप |
सन्दर्भ | [1][2] |
बंद करें