Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मरिचमान सिंह श्रेष्ठ (1 जनवरी 1942 – 15 अगस्त 2013) एक नेपाली राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म 1942 में नेपाल के सल्याण जिले के खलंगा बाज़ार नामक स्थान पर हुआ।[1]
मरिचमान सिंह श्रेष्ठ | |
कार्यकाल 15 जून 1986 – 6 अप्रैल 1990 | |
शासक | राजा बीरेन्द्र |
---|---|
पूर्व अधिकारी | नगेन्द्रप्रसाद रिजाल |
उत्तराधिकारी | लोकेन्द्र बहादुर चन्द |
जन्म | 1 जनवरी 1942 खलंगा बाज़ार, सल्यान जिला, नेपाल |
मृत्यु | 15 अगस्त 2013 71) काठमाण्डु, नेपाल | (उम्र
राजनैतिक पार्टी | निर्दलीय |
जीवन संगी | विष्णु देवी श्रेष्ठ |
संतान | अनिल, संजय, रश्मी, रंजन |
वो 15 जून 1986 से 6 अप्रैल 1990 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। उससे पहले वो नेपाल राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष रह चुके थे।
उन्हें तत्कालीन राजा बिजेन्द्र ने राजनैतिक कारणों से निलम्बित कर दिया था।[2] इसके बाद संविधान का मसौदा तैयार किया गया जिसमें द्विसदनीय संसद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव के लिए अनुमति दी गई।[3][4]
श्रेष्ठ को दिल्ली में स्थित मेडिसिटी अस्पताल से काठमाण्डु ले जाया गया, जहाँ वो इलाज के दौरान वेंटीलेटर पर थे।[5] उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से कहा था कि वो अपने देश में मरना चाहते हैं अतः उन्हें हवाई जहांज की मदद से काठमाण्डु ले जाया गया। श्रेष्ठ का निधन फेफड़ों के कैंसर[6] के कारण 15 अगस्त 2013 को 03:00 बजे नोर्विक अस्पताल, काठमाण्डु में हुआ।[7][8]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.