Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मत्तेयो रेनज़ी (इतालवी उच्चारण: [matˈtɛo ˈrɛntsi]; जन्म 11 जनवरी 1975) एक इतालवी राजनीतिज्ञ हैं जो २२ फ़रवरी २०१४ से इटली के प्रधानमंत्री बने हैं एवं २०१३ से डेमोक्रेटिक पार्टी के सचिव हैं।[1] इससे पूर्व २००९ से २०१४ तक वो फ़्लोरेन्स के मेयर एव फ़्लोरेन्स प्रान्त के अध्यक्ष रह चुके हैं।[2][3] १७ फ़रवरी २०१४ को राष्ट्रपति जॉर्जियो नेपोलितैनो ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जिसे उन्होंने २१ फ़रवरी को स्वीकृत किया। वो इटली के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं।[4][5][6]
मत्तेयो रेनज़ी | |
---|---|
इटली के प्रधानमंत्री | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 22 फ़रवरी 2014 | |
राष्ट्रपति | जॉर्जियो नेपोलितैनो |
पूर्वा धिकारी | एनरिको लेत्ता |
डेमोक्रेटिक पार्टी के सचिव | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 15 दिसम्बर 2013 | |
पूर्वा धिकारी | गुगलियल्मो एपिफानी |
फ्लोरेंस के मेयर | |
पद बहाल 22 जून 2009 – 22 फ़रवरी 2014 | |
पूर्वा धिकारी | लियोनार्डो डोमेनिकी |
उत्तरा धिकारी | डारियो नर्डेल्ला |
फ्लोरेंस प्रान्त के अध्यक्ष | |
पद बहाल 14 जून 2004 – 22 जून 2009 | |
पूर्वा धिकारी | मिखेल गेजुयाल्डी |
उत्तरा धिकारी | आंद्रेया बार्डुकी |
जन्म | 11 जनवरी 1975 फ़्लोरेन्स, इटली |
राजनीतिक दल | पीपुल्स पार्टी (1996–2002) द डैसी (2002–2007) डेमोक्रेटिक पार्टी (2007–वर्तमान) |
जीवन संगी | एग्लेंस लंदीनी |
बच्चे | फ्रांसिस्को एमानुएल एस्टर |
शैक्षिक सम्बद्धता | फ़्लोरेन्स विश्वविद्यालय |
धर्म | रोमन कैथोलिक |
रेनज़ी का जन्म फ्लोरेन्स में 1975 में हुआ। उन्होंने फ्लोरेन्स विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने 1996 में इतालवी पीपुल्स पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और १९९९ में प्रान्तीय सचिव बने। बाद में २००४ में ५९% मतों के साथ जीत दर्ज करते हुए वो फ़्लोरेन्स प्रान्त के अध्यक्ष पद के लिए चुने गये।
रेनज़ी का विवाह एक शिक्षिका एग्नेस लंदीनी से हुआ जिनसे उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं।[7]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.