मऊगंज जिला
From Wikipedia, the free encyclopedia
मऊगंज जिला, मध्य प्रदेश का 53वाँ जिला है। मऊगंज जिले का मुख्यालय मऊगंज में है, मऊगंज विभाजन से पहले रीवा जिले में अभी स्थित था। मऊगंज, नईगढ़ी, हनुमना और देवतालाब तहसीलों को मिलाकर मऊगंज जिला बनाया गया है। मऊगंज जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र मऊगंज व देवतालाब हैं। तथा उपतहसील देवतालाब को तहसील बनाया जा सकता है। 15 अगस्त 2023 से दस्तावेजों में भी जिला मऊगंज अस्तित्व में आ गया है। मऊगंज जिले के प्रथम जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर के तौर पर IAS अजय श्रीवास्तव की पदस्थापना की है. इसके पहले इसी दिन सोनिया मीना, भाप्रसे (2013) को कलेक्टर जिला मऊगंज के पद पर पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया था। प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में वीरेंद्र जैन को मऊगंज जिले की जिम्मेंदारी सौंपी गई है। इस जिले का गठन मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सन 1959) की धारा 13 की उपधारा के तहत हुआ है।