मन्दोदरी
वाल्मिकी रामायण में लंकापति रावण की पत्नी और लंका की महारानी। / From Wikipedia, the free encyclopedia
मन्दोदरी रामायण के पात्र, पंच-कन्याओं में से एक हैं जिन्हें चिर-कुमारी कहा गया है। मन्दोदरी मयदानव की पुत्री थी। उसका विवाह लंकापति रावण के साथ हुआ था।
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (दिसम्बर 2012) स्रोत खोजें: "मन्दोदरी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/8d/Hanuman_obtaining_Mandodari%27s_weapon.jpg/220px-Hanuman_obtaining_Mandodari%27s_weapon.jpg)
हेमा नामक अप्सरा से उत्पन्न रावण की पटरानी जो मेघनाद और अक्षय कुमार की माता तथा मायासुर की कन्या थी। अतिकाय , त्रिशरा , देवान्तक और नरान्तक रावण और दम्यमालिनी के पुत्र थे मेघनाद और अक्षयकुमार रावण और मन्दोदरी के पुत्र थे। रावण को सदा यह अच्छी सलाह देती थी और कहा जाता है कि अपने पति के मनोरंजनार्थ इसीने शतरंज के खेल का प्रारम्भ किया था। इसकी गणना भी पंचकन्याओं में है
सिंघलदीप की राजकन्या और एक मातृका का भी नाम मन्दोदरी था।