भूमध्य द्रोणी
भूमध्य सागर के छोरों पर स्थित वह भूमीय क्षेत्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
जैवभूगोल में भूमध्य द्रोणी (Mediterranean Basin) भूमध्य सागर के छोरों पर स्थित वह भूमीय क्षेत्र हैं जहाँ भूमध्य मौसम रहता है, यानि हलकी ठंड व वर्षा वाली शीतऋतु और मध्यम गरमी वाली व शुष्क ग्रीष्मऋतु। इसमें भूमध्यीय वन, वनित क्षेत्र और क्षुप वनस्पति मिलते हैं। कुछ विवरणों के अनुसार यह पूर्वजगत के वह इलाक़ें हैं जहाँ प्राकृतिक रूप से ज़ैतून (ऑलिव) के वृक्ष उगते थे। ध्यान दें कि इस परिभाषा के अनुसार भूमध्य सागर के तटवर्ती सभी क्षेत्र भूमध्य द्रोणी में शामिल नहीं माने जाएँगे।[2]