![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/39/Bhupesh_Baghel%252C_June_2018.jpg/640px-Bhupesh_Baghel%252C_June_2018.jpg&w=640&q=50)
भूपेश बघेल
भारतीय राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
डॉ.भूपेश बघेल (जन्म 23 अगस्त 1961) छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री[1] के रूप में सेवा देने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।[2] वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं। [3][4] उन्होंने 80 के दशक में यूथ कांग्रेस के साथ अपनी सियासी पारी शुरू की थी। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष थे। वह पाटन से पांच बार विधानसभा सदस्य (भारत) रहे हैं।
भूपेश बघेल | |
---|---|
![]() | |
पद बहाल 17 दिसम्बर 2018 – 3 दिसम्बर 2023 | |
पूर्वा धिकारी | रमन सिंह |
उत्तरा धिकारी | विष्णु देव साय |
चुनाव-क्षेत्र | पाटन |
प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस छत्तीसगढ़ | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण अक्टूबर 2014 | |
पद बहाल 1993–2008 | |
जन्म | 23 अगस्त 1961 (1961-08-23) (आयु 62) दुर्ग, छत्तीसगढ़, भारत |
जन्म का नाम | भूपेश बघेल |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | ![]() |
जीवन संगी | मुक्तेश्वरी बघेल |
बच्चे | 4 |
निवास | मानसरोवर आवासीय परिसर, भिलाई, छत्तीसगढ़ |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ |
भूपेश बघेल आज पूरे भारत में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैंं। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के अब तक सबसे जोशीले, कर्मठ व नयी ऊर्जा का प्रतीक यशश्वी मुख्यमंत्री हैं। वे राजनीति का अनुभव, संघर्षशील, मिलनसार, तीव्र बुद्धि के धनी, और अपनी कुशल नीतियों के कारण जाने जाते हैं और सत्य का अनुसरण करने वाले, गलत कार्य का विरोध करने वाले व्यक्ति है।
वे एक परिश्रमी, प्रेरित करने वाले, आशावादी सोच, पूर्वानुमान का आभास रखने वाले व्यक्ति हैं। स्वभाव से वे सरल, दयावान, मानवतावादी के हैं। यही कारण है कि 90 में से 69 विधानसभा सीट ऐतिहासिक रिकॉर्ड से जीत दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रहते कल्याणकारी योजनाओं से भी प्रसिद्ध हुए। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारा दिया।