भुसावल

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

भुसावलmap

भुसावल (Bhusawal) भारत के महाराष्ट्र राज्य के जलगाँव ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]

सामान्य तथ्य भुसावल Bhusawalभुसावळ, देश ...
भुसावल
Bhusawal
भुसावळ
Thumb
भुसावल जंक्शन रेलस्टेशन
Thumb
भुसावल
भुसावल
महाराष्ट्र में स्थिति
निर्देशांक: 21.05°N 75.77°E / 21.05; 75.77
देश भारत
प्रान्तमहाराष्ट्र
ज़िलाजलगाँव ज़िला
जनसंख्या (2011)
  कुल1,87,421
भाषा
  प्रचलितमराठी अहिराणी लेवा
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
बंद करें

2024 में भुसावल शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 264,000 है, जबकि भुसावल मेट्रो की जनसंख्या 287,000 होने का अनुमान है।[3] भारत की जनगणना की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में भुसावल की जनसंख्या 187,421 है।

भूगोल

यह सतपुड़ा पर्वतश्रेणी और दक्कन पठार की अजंता पहाड़ियों के मध्य ताप्ती नदी के तट पर स्थित है। मुंबई (भूतपूर्व बंबई)-कोलकाता (भूतपूर्व कलकत्ता) और मुंबई-दिल्ली मार्गों पर स्थित यह शहर एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है। एक विशाल रेल-इंजन कार्यशाला वाला भुसावल मूलत: एक रेलवे नगर है।

उद्योग और व्यापार

भुसावल आसपास के कपास उत्पादन क्षेत्रों का एक प्रमुख केंद्र है। भुसावल के इलाक़े में उत्पादित केले, बाजरा और मूँगफली का व्यापार होता है। भुसावल में एक बड़ा तेलशोधक कारख़ाना है।

मुंबई (बॉम्बे) से कोलकाता (कलकत्ता) और इलाहाबाद तक प्रमुख रेल और सड़क मार्ग भुसावल शहर से होकर गुजरते हैं। भुसावल आसपास के कपास उगाने वाले क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र है।[4]

शिक्षण संस्थान

भुसावल में एस. जी. बी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी, पी.ओ. नाहटा कला, विज्ञान और वाणिज्य महाविद्यालय और डी.एल. माध्यमिक विद्यालय स्थित है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.