![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/92/Dharmic_Religions.jpg/640px-Dharmic_Religions.jpg&w=640&q=50)
भारतीय धर्म
भारतीय उपमहाद्वीप में उत्पन्न होने वाले धर्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय धर्म या दक्षिण एशियाई धर्म ऐसे धर्म हैं जो भारतीय उपमहाद्वीप में उत्पन्न हुए हैं। ये "धर्म" के सिद्धान्त पर आधारित हैं तथा विश्व के कई धर्मों के मूल हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में अलग-अलग समय पर हिन्दू धर्म ( शैव धर्म, वैष्णव धर्म, शाक्त सम्प्रदाय ), जैन धर्म, बौद्ध धर्म, सिख धर्म, अय्यावाज्ही धर्म अस्तित्व में आये तथा समय के साथ दुनिया भर में फैल गये। प्रायः इन सभी को बहु-सांप्रदायिक धर्म माना जाता है। इन सभी धर्मों की मूल मान्यताओं, पंथों और कर्मकांडों में उनकी समान उत्पत्ति और कुछ पारस्परिक प्रभाव के कारण कई समानताएं हैं।अक्सर इन सभी को कई धर्मों और संप्रदायों का धर्म माना जाता है और इन सभी को 'हिंदू' कहा जाता है। इन सभी धर्मों को "पूर्वी धर्मों" के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यद्यपि सभी भारतीय धर्म ऐतिहासिक रूप से भारत के इतिहास से जुड़े रहे हैं किन्तु उनके अनुयायी एक विस्तृत पृष्ठभूमि वाले लोग हैं तथा ये धर्म वर्तमान समय में भारतीय उपमहाद्वीप तक ही सीमित नहीं हैं।[1]
![தர்ம மதங்கள்](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/92/Dharmic_Religions.jpg/640px-Dharmic_Religions.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/63/HinduSwastika.svg/220px-HinduSwastika.svg.png)