Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
भारत में हॉकी, मैदानी हॉकी में भारत की ओर से दो टीमों भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम और भारत की महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम को सन्दर्भित करता है।
भारत में हॉकी | |
---|---|
देश | भारत |
प्रबंधक निकाय | हॉकी इंडिया |
राष्ट्रीय टीम | भारतीय हॉकी टीम भारतीय महिला हॉकी टीम |
राष्ट्रीय प्रतियोगिताऐं | |
हॉकी इंडिया लीग वर्ल्ड सीरीज हॉकी | |
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताऐं | |
जून 2018 में, भारतीय राज्य ओडिशा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर मैदानी हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित करने के लिए आग्रह किया।[1] ओडिशा राज्य सरकार ने फरवरी 2018 से अगले पांच साल तक भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम को समर्थन करने का फैसला किया गया है। [2]
भारतीय ओलंपिक संघ ने एक नये पांच सदस्य राष्ट्रीय चयन समिति नियुक्त किया है। यह पैनल भारत के लिए मैदानी हॉकी का प्रबंध करने वाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के साथ संयोजन में काम करेंगे। पैनल की अध्यक्षता असलम शेर खान, एक पूर्व सांसद और पूर्व हॉकी कप्तान करेगें इसके अलावा इसमें अशोक कुमार, अजीत पाल सिंह, जफर इकबाल और धनराज पिल्ले शामिल है। असलम शेर खान अब अजीत पाल सिंह द्वारा प्रतिस्थापित किये गये है, जोकि राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष भी है। असलम शेर खान इस निर्णय से बेहद नाराज हुए थे, हालांकि वे अब भी एक चयनकर्ता के रूप में बने हुए है।[3][4]
30 अप्रैल 2008 में, इण्डिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में खान ने बाताया की, 2007 में राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम, पर बनी फिल्म चक दे! इंडिया, से वे काफी प्रभावित थे और भविष्य की रणनीति बनाते हुए वे भारतीय हॉकी के भीतर भी 'चक दे' प्रभाव लाना चाहते है।[5]
भारतीय पुरुष हॉकी टीम कभी भी चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 2018 का संस्करण, चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम संस्करण होगा।
"= मेजबान देश
वर्ष | रैंक | स्थल |
---|---|---|
1928 | स्वर्ण पदक | एम्स्टर्डम ओलंपिक |
1932 | स्वर्ण पदक | लॉस एंजिल्स ओलंपिक |
1936 | स्वर्ण पदक | बर्लिन ओलंपिक |
1948 | स्वर्ण पदक | लंदन ओलंपिक |
1952 | स्वर्ण पदक | हेलसिंकी ओलंपिक |
1956 | स्वर्ण पदक | मेलबोर्न ओलंपिक |
1960 | रजत पदक | रोम ओलंपिक |
1964 | स्वर्ण पदक | टोक्यो ओलंपिक |
1968 | कांस्य पदक | मेक्सिको सिटी ओलंपिक |
1972 | कांस्य पदक | म्यूनिख ओलंपिक |
1976 | 7वां स्थान | मॉन्ट्रियल ओलंपिक |
1980 | स्वर्ण पदक | मॉस्को ओलंपिक |
1984 | 5वां स्थान | लॉस एंजिल्स ओलंपिक |
1988 | 6वां स्थान | सियोल ओलंपिक |
1992 | 7वां स्थान | बार्सिलोना ओलंपिक |
1996 | 8वां स्थान | अटलांटा ओलंपिक |
2000 | 7वां स्थान | सिडनी ओलंपिक |
2004 | 7वां स्थान | एथेंस ओलंपिक |
2008 | योग्य नहीं | बीजिंग ओलंपिक |
2012 | 12वां स्थान | लंदन ओलंपिक |
2016 | 8वां स्थान | रियो ओलंपिक |
2020 | टोक्यो ओलंपिक |
वर्ष | रैंक | स्थल |
---|---|---|
1971 | 3 जगह | बार्सिलोना, स्पेन |
1973 | उपविजेता | आम्सटलवेन, नीदरलैण्ड |
1975 | विजेता | कुआला लंपुर, मलेशिया |
1978 | 6वां स्थान | ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना |
1982 | 5वां स्थान | बंबई, भारत |
1986 | 12वां स्थान | लंदन, इंग्लैंड |
1990 | 10वां स्थान | लाहौर, पाकिस्तान |
1994 | 5वां स्थान | सिडनी, ऑस्ट्रेलिया |
1998 | 9वां स्थान | उट्रेच, नीदरलैंड |
2002 | 10वां स्थान | कुआला लंपुर, मलेशिया |
2006 | 11वां स्थान | मॉन्चेंग्लैडबाक, जर्मनी |
2010 | 8वां स्थान | नई दिल्ली, भारत |
2014 | 9वां स्थान | हेग, नीदरलैंड |
2018 | योग्य | भुवनेश्वर, भारत |
भारतीय हॉकी टीम, भारत की राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम है। यह अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की पहली गैर-यूरोपीय टीम के रूप में शामिल थी। 1928 में, टीम ने अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। 1928 से 1956 की अवधि, भारतीय हॉकी टीम के लिए स्वर्णकाल था। भारतीय पुरूष टीम ने ओलंपिक में लगातार छह स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है। भारतीय टीम ओलंपिक में कुल आठ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीता चुका है।[6]
भारतीय महिला हॉकी टीम, भारत के लिए हॉकी में राष्ट्रीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करती है। टीम के वर्तमान कोच कनाडा के मैथियास आहरेंस और कप्तान हरियाणा की हाल्फ़बेक रितु रानी है, और उनकी वर्तमान एफआईएच विश्व रैंकिंग 13 है। कप्तान सूरज लता देवी के नेतृत्व में टीम ने लगातार तीन साल तक स्वर्ण पदक हासिल किया है। जिसमें 2002 राष्ट्रमंडल खेल (घटना से प्रेरित होकर, 2007 में शाहरुख़ ख़ान की फिल्म चक दे! इंडिया आई थी), 2003 एफ्रो-एशियाई खेल, और 2004 हॉकी एशिया कप शामिल था। 2004 हॉकी एशिया कप जीतने के बाद उन्हें "जस्सी (जसजीत) जैसी कोई नहीं" या "गोल्डन गर्ल्स ऑफ हॉकी" जैसे उपनाम मिले।[7]
भारतीय हॉकी फेडरेशन 2005 से प्रीमियर हॉकी लीग (पीएचएल), एक घरेलू मैदानी हॉकी टूर्नामेंट भी आयोजित करता है, जिसका प्रसारण खेल समाचार चैनल ईएसपीएन इंडिया में किया जाता है। इस टूर्नामेंट की शुरूआत खेल को पुनर्जीवित करने और उसमें पुन: रुचि लाने के लिये किया गया है, जोकि हाल के दिनों में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण खो गया है। अब इसे विश्व सीरीज़ हॉकी द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है।
विश्व सीरीज हॉकी, भारत में प्रस्तावित एक घरेलू हॉकी लीग है। हालांकि इसे विश्व सीरीज नाम दिया गया है, लेकिन इस श्रृंखला में किसी भी राष्ट्रीय टीमों के बीच प्रतियोगिता नहीं होगी। इस टूर्नामेंट आठ भारतीय शहरों के क्लब, पहले सत्र 2011-12 में भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों के साथ साथ दुनिया भर के 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसलिए इसका नाम विश्व सीरीज हॉकी दिया गया है। यह टूर्नामेंट प्रीमियर हॉकी लीग की जगह लेने वाला टूर्नामेंट होगा।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.