भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सैन्य एवं नागरिक उपकरण एवं संयंत्र निर्माणी है। सन १९५४ में सैन्य क्षेत्र की विशेष चुनौतीपूर्ण आवश्यकताऐं पूरी करने हेतु भारत सरकार द्वारा रक्षा मन्त्रालय के अधीन इसकी स्थापना की गई थी। इलेक्ट्रानिक उपकरण व प्रणालियों का विकास तथा उत्पादन देश में ही करने के उद्देश्य से इसका पहला कारखाना बंगलुरू में लगाया गया था, किन्तु आज यह अपनी नौ उत्पादन इकाईयों, कई क्षेत्रीय कार्यालय तथा अनुसन्धान व विकास प्रयोगशालाओं से युक्त सार्वजनिक क्षेत्र का एक विशाल उपक्रम है, जिसे अपने व्यावसायिक प्रदर्शन के फलस्वरूप भारत सरकार से नवरत्न उद्योग का स्तर प्राप्त हुआ है।
सामान्य तथ्य प्रकार, स्थापना ...
प्रकार | सार्वजनिक |
---|---|
स्थापना | बंगलुरु, भारत (१९५४) |
मुख्यालय | भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड, बंगलुरु |
स्थान संख्या | ९ निर्माणियां |
प्रमुख व्यक्ति | अश्विनी कुमार दत्त, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक |
उत्पाद | सैन्य, असैन्य एवं अन्य उत्पाद |
राजस्व | रु ४११४ करोड़ (मार्च २००८) ४.१% (२००७ से)[1] |
निवल आय | रु.११०९ करोड़ (मार्च २००८) ५.४% (२००७ से)[1] |
कर्मचारी | १२,३७२ (मार्च, २००८[1] |
वेबसाइट | www.bel-india.com/ |
बंद करें