Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
बैरकपुर (Barrackpore) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर २४ परगना ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। यह कोलकाता महानगर क्षेत्र का भाग है और हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित नगर है।[1][2]
बैरकपुर Barrackpore ব্যারাকপুর | |
---|---|
ऊपर से : बैरकपुर रेलवे स्टेशन, बैरकपुर ट्रंक रोड, रेस कोर्स मैदान, मंगल पांडे पार्क | |
निर्देशांक: 22.76°N 88.37°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | पश्चिम बंगाल |
ज़िला | उत्तर २४ परगना ज़िला |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 10.61 किमी2 (4.10 वर्गमील) |
ऊँचाई | 15 मी (49 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,52,784 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | बंगाली, हिंदी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 700120, 700121, 700122, 700123 |
दूरभाष कोड | +91 33 |
वाहन पंजीकरण | WB-23/WB-24 |
वेबसाइट | www |
बैरकपुर उत्तरी एवं दक्षिणी दो भागों में बँटा है। सेना की टुकड़ियों के निवास के कारण इसका नाम 'बैरकपुर' पड़ा यहाँ के आदि निवासी इसे चानक (Chanak) कहते हैं। प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का, जिसे अंग्रेज इंडियन म्यूटिनी कहते हैं, सूत्रपात इसी स्थान से हुआ था, जब मंगल पांडेय नामक सैनिक ने गाय और सूअर की चर्बी लगे कारतूसों के प्रयोग के विरोध में अंग्रेज अफसरों पर 29 मार्च 1857 ई. को गोली चलाई। यहाँ इस समय भी एक राइफल फैक्ट्री है। 13 अगस्त 2016 को स्मार्ट गंगा शहर कार्यक्रम के तहत कुल 10 शहरों का चयन किया गया है। यह शहर है: हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, पटना, साहिबगंज और बैरकपुर। इस कार्यक्रम के तहत चुनिंदा शहरों के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व जल निकासी में जनभागीदारी के साथ सुधार जाएगा।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.