बारामूला
From Wikipedia, the free encyclopedia
बारामूला (Baramulla), जिसे कश्मीरी में वरमूल (Varmul) कहा जाता है, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बारामूला ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। इसका प्राचीन नाम "वराहमूल" था। भारत के विभाजन से पहले कश्मीर घाटी में प्रवेश होने का प्रमुख मार्ग यहीं से होकर जाता था और इस कारण से इसे कश्मीर का द्वार भी कहा जाता है। बारामूला झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है, जिसे स्थानीय रूप से नदी के संस्कृत नाम (वितस्ता नदी) के अनुसरण में कश्मीरी में "व्यथ नदी" कहा जाता है।[1][2][3][4]
सामान्य तथ्य बारामूला Baramullaورمولवरमूल, देश ...
बारामूला Baramulla ورمول वरमूल | |
---|---|
बारामूला पब्लिक स्कूल | |
निर्देशांक: 34.198°N 74.364°E / 34.198; 74.364 | |
देश | भारत |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | बारामूला ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 71,434 |
भाषा | |
• प्रचलित | कश्मीरी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 193101 (नया शहर), 193102 (पुराना शहर), 193103 |
दूरभाष कोड | 01952 |
वाहन पंजीकरण | JK-05 |
वेबसाइट | baramulla |
बंद करें