![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/8a/Coat_of_arms_of_the_Bahamas.svg/langhi-640px-Coat_of_arms_of_the_Bahamas.svg.png&w=640&q=50)
बहामियाई राजतंत्र
बहामास का राजतंत्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
बहामियाई राजतंत्र, बहामाज़ राष्ट्रमण्डल की संवैधानिक राजतंत्र है। बहामाज़ के एकाधिदारुक को बहामाज़ और यूनाइटेड किंगडम समेत कुल १५ प्रजाभूमियों, का सत्ताधारक एकराजीय संप्रभु होने का गौरव प्राप्त है। वर्तमान सत्ता-विद्यमान शासक, ६ फरवरी वर्ष १९५२ से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं।[1] अन्य राष्ट्रमण्डल देशों के सामान ही बहामाज़ की राजनीतिक व्यवस्था वेस्टमिंस्टर प्रणाली पर आधारित है, जिसमें राष्ट्रप्रमुख का पद नाममात्र होता है, और वास्तविक प्रशासनिक शक्तियां शासनप्रमुख पर निहित होते हैं। बहामाज़ राष्ट्रमण्डल सैद्धांतिक रूप से एक राजतंत्र है, और बहामाज़ के शासक के पदाधिकारी इसके राष्ट्रप्रमुख होते हैं, हालाँकि शासक की सारी संवैधानिक शक्तियों का अभ्यास, उनके प्रतिनिधि के रूप में, बहामाज़ के गवर्नर-जनरल करते हैं। अधिराट् यदी स्त्री हो तो उन्हें " बहामाज़ की रानी" के नाम हे संबोधित किया जाता है, और एक पुरुष अधिराट् को " बहामाज़ के राजा के नाम से संबोधित किया जाता है।[2]
बहामाज़ राष्ट्रमण्डल की रानी | |
---|---|
![]() बहामाज़ का कुलांकਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | |
पदस्थ | |
![]() | |
महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय | |
विवरण | |
संबोधन शैली | महामहिम |
उत्तराधिकारी | राजकुमार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार |
प्रथम एकाधिदारुक | एलिज़ाबेथ द्वितीय |
स्थापना | 10 जुलाई 1973 |