![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ef/State_emblem_of_Pakistan.svg/langhi-640px-State_emblem_of_Pakistan.svg.png&w=640&q=50)
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री
From Wikipedia, the free encyclopedia
बलूचिस्तान के मुख्यमन्त्री , पाकिस्तान के प्रान्त बलूचिस्तान की प्रान्तीय सरकार का प्रमुख होता है। उसका चयन बलूचिस्तान विधानसभा करती है। पाकिस्तान की प्रशासन व्यवस्था वेस्टमिंस्टर प्रणाली पर आधारित है अतः राज्य के राज्यपाल, जिन्हें कथास्वरूप राज्य का प्रमुख होने का सौभाग्य प्राप्त है, को केवल पारम्परिक एवं नाममात्र की संवैधानिक अधिकार है जबकि वास्तव कार्यप्रणाली मुख्यमन्त्री के नियन्त्रण में होती है। बलूचिस्तान के प्रथम मुख्यमन्त्री अताउल्लाह मेंगल थे, जिन्होंने 1 मई 1972 से 13 फरवरी 1973 तक यह पद संभाला, उनका सम्बन्ध नेशनल अवामी पार्टी (वली) से था। तत्पश्चात, विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवार, तथा कई निर्दलीय सदस्यों ने इस पद को संभाला है।