Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
बफी द वैम्पायर स्लेयर (अंग्रेज़ी: Buffy the Vampire Slayer) एक अमेरिकी टेलीविजन शृंखला है जिसका प्रसारण १० मार्च १९९७ से २० मई २००३ तक किया गया था। इसका निर्माण १९९७ में लेखक-निर्देशक जोस व्हेडन ने अपने निर्माण टैग म्यूटेंट एनिमी प्रोडक्शंस के अंतर्गत किया था। शृंखला की कथा बफी समर्स (सराह मिशेल गेलार) के कारनामो पर केंद्रित है जो "वैपायर स्लेयर्स" कहलाने वाली महिलाओं में नई है। कहानी में स्लेयार्स को नसीब द्वारा पिशाचों, शैतानो व अंधरे की अन्य ताकदों से लड़ने के लिए बुलाया जाता है। पिछली स्लेयारों की ही भाँती बफी को एक वाचर मदद करता है जो उसे सिखाता व प्रशिक्षित करता है। अपने पुर्वधिकारियों के विपरीत बफी अपने इर्द गिर्द वफ़ादार दोस्तों का एक समूह बना लेती है जिसे आगे चलकर "स्कूबी गैंग" कहा जाने लगता है।
बफी द वैम्पायर स्लेयर | |
---|---|
शैली | अलौकिक ड्रामा हास्य-ड्रामा एक्शन भुतहा |
निर्माणकर्ता | जोस व्हेडन |
अभिनीत | सराह मिशेल गेलार निकोलस ब्रेंडन एलीसन हनिंगन एंथोनी हेड करिस्मा कारपेंटर डेविड बोरिअनाज़ सेथ ग्रीन केम्स मार्सटर्स मार्क ब्लुकास एमा कॉलफ़ील्ड मिशेल ट्रिचेटनबर्ग एम्बर बेन्सन |
थीम संगीत रचैयता | नर्फ़ हेर्डर |
संगीतकार | क्रिस्टोफ़र बेक थोमस वैक्नर रॉबर्ट डंकन शॉन मुर्रे |
मूल देश | अमेरिका |
मूल भाषा(एँ) | अंग्रेज़ी |
सीजन की सं. | 7 |
एपिसोड की सं. | 144 |
उत्पादन | |
कार्यकारी निर्माता | जोस व्हेडन डेविड ग्रीनवाल्ट मार्टी नोक्सोन |
प्रसारण अवधि | 43 मिनट |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | द डब्लू बी (1997–2001) यूपीएन (2001–2003) |
प्रसारण | मार्च 10, 1997 – मई 20, 2003 |
संबंधित | |
एंजल |
इस शृंखला को समीक्षकों द्वारा बेहद सराहा गया और अपने मुख्य प्रसारण के दौरान इसे चालीस लाख से साठ लाख दर्शक मिले।[1] हालांकि इतने दर्शक अन्य सफल कार्यक्रमों की तुलना में कम है जो चार बड़े नेटवर्कों (एबीसी, सीबीएस, एनबीसी और फॉक्स)[2] पर प्रसारित होते हैं, पर यह छोटे और नए नेटवर्क डब्लूबी टेलीविजन के लिए सफल थे।[3] कार्यक्रम की समीक्षा भी सराहनीय थी और इसे कई "बेहतरी" सूचियों में भी शामिल किया गया है जिनमे टीवी गाइड्स ५० ग्रेटेस्ट टीवी शोज़ ऑफ़ ऑल टाइम की सूची में #४१ क्रमांक पर, इम्पयार्स ५० ग्रेटेस्ट टीवी शोज़ ऑफ़ ऑल टाइम की सूची में #२ क्रमांक पर रहना शामिल है।[4][5] इसे एमी पुरस्कार और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नामांकन भी प्राप्त हुए जिनमे से इसने तिन एमी जीते।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.