![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/30/Map_of_Arabia_600_AD.svg/langhi-640px-Map_of_Arabia_600_AD.svg.png&w=640&q=50)
बनू हाशिम
From Wikipedia, the free encyclopedia
बनू हाशिम (अरबी: بنو هاشم, अंग्रेज़ी: Banu Hashim) एक अरबी क़बीला है जो बड़े क़ुरैश क़बीले की एक उपशाखा है। इसका नाम पैग़म्बर मुहम्मद के पर-दादा हाशिम (هاشم, Hashim) पर रखा गया है अरबी भाषा में 'बनू' का मतलब 'बेटे' होता है और 'बनू हाशिम' का मतलब 'हाशिम के बेटे' है।[1] बनू हाशिम क़बीले के सदस्य अकसर 'हाशमी', 'हुसैनी' और 'हसनी' जैसे नाम रखते हैं। पारम्परिक क़हतानी-अदनानी अरब श्रेणीकरण के नज़रिए से बनू हाशिम अदनानी क़बीला है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/30/Map_of_Arabia_600_AD.svg/640px-Map_of_Arabia_600_AD.svg.png)