बकायन
From Wikipedia, the free encyclopedia
बकायन (वानस्पतिक नाम : Melia azedarach)[3] नीम की जाति का एक पेड़ है। भारत में प्रायः सभी प्रान्तों में पाया जाता है। नीम से छोटा एवं अचिरस्थाई होता है। इसके पत्ते कड़वे नीम के समान तथा आकार में कुछ बड़े होते हैं। बकाइन की लकड़ी इमारती कामों के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह छायादार पेड़ होता है। इसके फल भी कड़वे नीम के फल के समान होते हैं।
सामान्य तथ्य बकायन Melia azedarach, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
बकायन Melia azedarach | |
---|---|
Leaves, flowers, and fruit | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | Plantae |
अश्रेणीत: | Angiosperms |
अश्रेणीत: | Eudicots |
अश्रेणीत: | Rosids |
गण: | Sapindales |
कुल: | Meliaceae |
वंश: | Melia |
जाति: | M. azedarach |
द्विपद नाम | |
Melia azedarach L.[1] | |
पर्यायवाची | |
|
बंद करें
इसको महानिम्ब भी कहते हैं। यह एक औषधीय पेड़ है। आयुर्वेद में बकायन का बहुत महत्त्व है। बकायन से विभिन्न रोगों का उपचार किया जाता है । जोड़ो के दर्द निवारक के रूप में,बवासीर, नेत्ररोग, मुह के छाले, पेट मे दर्द, आँतो के कीड़े, प्रमेह, श्वेतप्रदर, खुजली, पेट के कीड़े आदि, अर्श में तो बकायन Archived 2020-08-13 at the वेबैक मशीन का बहुत महत्व है ।