बंबई स्टॉक एक्सचेंज
From Wikipedia, the free encyclopedia
मुंबई स्टॉक एक्सचेंज भारत और एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है जो की महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई में स्थित है। इसकी स्थापना 1875 में हुई थी। इस एक्सचेंज की पहुंच 417 शहरों तक है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज भारतीय शेयर बाज़ार के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है। दूसरा एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज है। भारत को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार में अपना श्रेष्ठ स्थान दिलाने में बीएसई की अहम भूमिका रही है।
सामान्य तथ्य प्रकार, अवस्थिति ...
प्रकार | शेअर बाजार |
---|---|
अवस्थिति | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
निर्देशांक | 18.929681°N 72.833589°E / 18.929681; 72.833589 |
स्थापित | 9 July 1875; 149 वर्ष पूर्व (9 July 1875) |
प्रमुख लोग | |
मुद्रा | Indian rupee (₹) |
लिस्ट॰ सं॰ | 5,432 (जुलाई 2024)[3] |
बाजार पूंजी॰ | US$ 5.5 ट्रिलियन(जुलाई 2024)[4] |
सूचकांक | BSE SENSEX S&P BSE SmallCap S&P BSE MidCap S&P BSE LargeCap BSE 500 BSE 100 और अधिक [5] |
वेबसाइट | www |
बंद करें
एशिया के सबसे प्राचीन और देश के प्रथम स्टॉक एक्सचेंज को - मुंबई स्टॉक एक्सचेंज सिक्युरिटीज कांट्रेक्ट रेग्युलेशन एक्ट 1956 के तहत स्थाई मान्यता मिली है।
इसका लक्ष्य है - 'वैश्विक कीर्ति की पताका फहराकर प्रमुख भारतीय स्टाक एक्सचेंज के रूप में उभरना' |