फ़्रेंड्स
अमरीकी सिटकॉम / From Wikipedia, the free encyclopedia
फ्रेंड्स एक अमेरिकी स्थितिपरक कॉमेडी (सिटकॉम) है, जिसे डेविड क्रेन और मार्टा कॉफ़मैन ने निर्मित किया और जो NBC (नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी) पर 22 सितंबर 1994 को पहली बार प्रदर्शित हुई। यह मूल रूप से 22 सितंबर 1994 से लेकर 6 मई 2004 तक एन बी सी पर दस सत्रों के लिए प्रसारित किया गया था।[1][2][3] यह श्रृंखला न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन क्षेत्र में बसे छह मित्रों के एक समूह पर केंद्रित है, जो यदा-कदा साथ रहते हैं और अपना निर्वाह-खर्च आपस में साझा करते हैं। यह श्रृंखला वार्नर ब्रदर्स टेलीविज़न के संग ब्राईट/कॉफ़मैन/क्रेन प्रोडक्शन द्वारा निर्मित की गई। मूल कार्यकारी निर्माता थे डेविड क्रेन, मार्टा कॉफ़मैन और केविन एस ब्राईट, जबकि बाद के सीज़न में कई अन्य लोगों को आगे बढ़ाया गया।
फ़्रेंड्स | |
---|---|
![]() फ़्रेंड्स | |
विधा | धारावाहिक |
सर्जनकर्ता |
डेविड क्रेन मार्ट कॉफ़मैन |
अभिनय |
जेनिफ़र ऐनिस्टन कर्टनी कॉक्स लिसा कुडरो मैट लेब्लांक मैथ्यू पेरी डेविड श्विमर |
शीर्षक गीत |
"आइल बी देअर फॉर यु" द रेम्ब्र्ब्ट्स द्वारा |
मूल देश | अमेरिका |
चरणों की संख्या | 10 |
अंक संख्या | 236 |
निर्माण | |
एग्ज़ेक्यूटिवनिर्माता |
डेविड क्रेन मार्ट कॉफ़मैन केविन ब्राईट माइकल बोर्कोव एडम चेज़ माइकल कर्टिस ग्रेग मलिंस विल कॉलहोन स्कॉट सिल्वेरी शाना गोल्डबर्ग-मीहान ऐंड्रू रिच टेड कोहेन |
स्थान | बरबैंक, कैलिफोर्निया |
प्रसारण अवधि | 20–22 मिनट (प्रति एपिसोड) |
निर्माताकंपनी |
ब्राईट/कॉफ़मैन/क्रेन प्रोडक्शन वार्नर ब्रास टेलिविज़न |
प्रसारण | |
मूल चैनल | एनबीसी |
मूल प्रसारण | सितम्बर 22, 1994 – मई 6, 2004 |
समय-चक्र | |
पश्चातवर्ती | जोई (2004–2006) |
बाहरी सूत्र | |
आधिकारिक जालस्थल |
नवंबर 1993 और दिसंबर 1993 के बीच में इनसोमनिया कफ़े शीर्षक से कॉफ़मैन और क्रेन ने फ्रेंड्स पर काम शुरू किया। उन्होंने अपने विचार ब्राईट को प्रस्तुत किए, जिसके साथ वे पहले काम कर चुके थे और उन्होंने मिलकर सात-पृष्टीय श्रृंखला का निरूपण NBC को प्रस्तुत किया। पटकथा के कई बार पुनर्लेखन और परिवर्तन के बाद, एक दूसरा शीर्षक बदलाव फ्रेन्ड्स लैक अस करके, अंत में श्रृंखला का नाम फ्रेंड्स रखा गया और NBC के बेहद मांग वाले गुरुवार रात 8:30 बजे की समयावधि में पहली बार प्रदर्शित किया गया। इस श्रृंखला का फ़िल्मांकन प्रत्यक्ष दर्शकों के सामने बरबैंक, कैलिफोर्निया के वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो में किया गया। इस नेटवर्क पर दस सीज़न के बाद, श्रृंखला का समापन अंक NBC द्वारा प्रचारित किया गया और लगभग पूरे US में दर्शक दलों का आयोजन किया गया। श्रृंखला का समापन अंक, जो पहली बार 6 मई 2004 को प्रसारित किया गया था, 52.5 मिलियन अमेरिकी दर्शकों द्वारा देखा गया, जो कि टेलीविज़न इतिहास में चौथा सबसे अधिक देखा गया श्रृंखलाओं का समापन रहा.
फ्रेंड्स ने अपने संपूर्ण प्रसारण अवधि में सकारात्मक समीक्षाएं ही प्राप्त की और अपने समय का सर्वाधिक लोकप्रिय स्थितिपरक कॉमेडी बन गया। इस श्रृंखला ने कई पुरस्कार जीते और 63 प्राइमटाइम एम्मी पुरस्कार के लिए नामित हुई. यह श्रृंखला मूल्यांकन के मामले में भी बहुत सफल रही और लगातार अंतिम प्राइमटाइम रेटिंग के टॉप टेन में चुनी जाती रही है। फ्रेंड्स ने भारी सांस्कृतिक प्रभाव जमाया. इस श्रृंखला में प्रदर्शित प्रख्यात द सेंट्रल पर्क कॉफ़ी हाउस ने दुनिया भर में कई प्रतिरूपों को प्रेरित किया। इस श्रृंखला का पुनर्प्रसारण दुनिया भर में जारी है और सभी सीज़न DVD पर रिलीज़ किए गए हैं। श्रृंखला समापन के बाद, अतिरिक्त श्रृंखला जोई बनाई गई।