फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह
From Wikipedia, the free encyclopedia
फ़ॉकलैंड द्वीप-समूह दक्षिण अटलांटिक महासागर में अर्जेन्टीना की तट से लगा एक द्वीपसमूह हैं। इसके पूर्व में शैग रॉक्स (दक्षिण जॉर्जिया) और दक्षिण में ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र है। इस द्वीपसमूह में दो मुख्य द्वीप हैं, पूर्व फ़ॉकलैंड और पश्चिम फ़ॉकलैंड, इनके साथ ही ७७६ छोटे द्वीप हैं। पूर्व फ़ॉकलैंड में स्थित स्टेनली देश की राजधानी है। यह द्वीपसमूह यूनाइटेड किंगडम का स्वशासी प्रवासी क्षेत्र है। १८३३ में ब्रिटिश शासन की पुनर्स्थापना के बाद अर्जेन्टीना ने इस पर अपनी प्रभुता का दावा किया है।
फ़ाकलैंड द्वीप-समूह |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: "अधिकार की करो चाहत" | ||||||
राष्ट्रगान: "गॉड सेव द क्वीन" | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | स्टनेली 51°42′S 57°51′W | |||||
राजभाषा(एँ) | अंग्रेजी | |||||
मानवजातीय वर्ग | 61.3% फ़ाकलैंड द्वीपवासी 29.0% ब्रिटिश 2.6% स्पेनिश 0.6% जापानिस 6.5% चिलियन और अन्य[1] |
|||||
निवासी | फ़ाकलैंड द्वीपवासी | |||||
सरकार | ब्रिटिश ओवरसीज टेरेटरी | |||||
- | राज्य प्रमुख | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय | ||||
- | राज्यपाल | निगेल हय्वूद | ||||
- | मुख्य कार्यकारी | टिम थोरोगुड | ||||
ब्रिटिश ओवरसीज टेरेटेरी | ||||||
- | स्वतंत्रता दिवस | 14 जून 1982 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 12,173 km2 (162वां) | ||||
- | जल (%) | 0 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | जुलाई 2008 जनगणना | 3,140 (217वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2005 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $75 मिलियन (223वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $25,000 (2002 अनुमान) (-) | ||||
मुद्रा | फ़ाकलैंड द्वीप पाउंड1 (FKP) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰-4) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (यू॰टी॰सी॰-3) | ||||
दूरभाष कूट | 500 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .fk | |||||
1 पाउंड स्टर्लिंग (GBP). |
अर्जेन्टीना द्वारा जताए गए अधिकार को द्वीपवासियों द्वारा खारिज किए जाने के बाद अर्जेन्टीना ने १९८२ में फ़ॉकलैंड द्वीप पर आक्रमण किया। तदोपरांत अर्जेटीना और यूनाइटेड किंगडम के बीच चले दो महीने के लंबे अघोषित युद्ध में हार के बाद अर्जेण्टीनी बलों ने वापसी कर ली। युद्ध के बाद से इस स्वसाशी क्षेत्र ने मत्स्य पालन और पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत आर्थिक वृद्धि की है।