![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7c/Protozoa_collage_2.jpg/640px-Protozoa_collage_2.jpg&w=640&q=50)
आदिजन्तु
From Wikipedia, the free encyclopedia
आदिजन्तु एककोशिकीय जीव हैं। इनकी कोशिका सुकेन्द्रिक प्रकार की होती है। ये साधारण सूक्ष्मदर्शी से आसानी से देखे जा सकते हैं। कुछ आदिजन्तु प्राणियों में रोग उत्पन्न करते हैं, उन्हे रोगजनक आदिजन्तु कहते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7c/Protozoa_collage_2.jpg/640px-Protozoa_collage_2.jpg)
आदिजन्तु ऐसे प्राणियों का संघ है जिसके सभी प्राणी एककोशिक होते हैं। आकारिकी और क्रिया की दृष्टि से इस संघ के प्राणी की कोशिका पूर्ण होती है, अर्थात् एककोशिका जनन, पाचन, श्वसन तथा उत्सर्जन इत्यादि सभी कार्य करती है। आदिजन्तु इतने सूक्ष्म होते हैं कि इन्हें नग्न नेत्रों से देखना संभव नहीं है। समुद्री जल में और बँधे हुए मीठे जल में असंख्य आदिजन्तु मिलते हैं। ये एकल या निवह (समूह) में रहते हैं। आदिजन्त्वों में ऊतक नहीं होता। इनकी ऊतकहीनता ही निवह में रहनेवाले कोशिका समुच्चय को मेटाज़ोआ से पृथक् करती है। अब तक लगभग 30,000 किस्म के आदिजन्तु ज्ञात हैं।