![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5b/Protein_pattern_analyzer.jpg/640px-Protein_pattern_analyzer.jpg&w=640&q=50)
प्रोटिओमिक्स
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रोटिओमिक्स (Proteomics) जीव-शरीरों की कोशिकाओं में पाए जाने वाले प्रोटीनों के अध्ययन से सम्बन्धी विज्ञान है। इसमें प्रोटीनों का विभिन्न अवस्थाओं में, एक ही समय में, तथातीव्र गति से विश्लेषण किया जाता है। इससे कोशिकाओं में प्रोटीनों की अंतःस्थितियों का मानचित्र तैयार किया जा सकता है । जीव शरीर में अनेक प्रकार के प्रोटीन होते हैं। प्रोटीनों में अमीनो अम्लों की लम्बी श्रंखलाएँ होती हैं, तथा वे २० विभिन्न अमीनो अम्लों द्वारा निर्मित होतीं हैं। प्रत्येक अमीनो अम्ल के रासायनिक गुण भिन्न होते हैं, तथा उनका विभिन्न प्रोटीनों में अनुक्रम भी भिन्न भिन्न होता है। इसके कारण प्रत्येक प्रोटीन की सरंचना विशिष्ट होती है, जो उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य के लिए हर प्रकार से उपयुक्त होती है। प्रोटीन किसी जीव की जीवन क्षमता और कोशिकीय क्रियाकलापों के लिए प्रत्यक्ष रूप से उत्तरदायी होते हैं।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5b/Protein_pattern_analyzer.jpg/640px-Protein_pattern_analyzer.jpg)