प्राग
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्राग (चेक: प्राहा; जर्मन: प्राग; अंग्रेज़ी: Prague) चेक गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह यूरोपीय संघ का 14वां सबसे बड़ा शहर है।[5] प्राग कभी बोहेमिया की ऐतिहासिक राजधानी हुआ करती थी। वल्टावा नदी के उत्तर-पश्चिम में स्थित यह शहर 1.3 मिलियन लोगों का घर है, जबकि इसके महानगरीय क्षेत्र की 2.6 लाख की आबादी होने का अनुमान है।[6] शहर में समशीतोष्ण जलवायु है, अर्थात: गर्म गर्मियाँ और बेहद ठंड सर्दियाँ।
प्राग प्राहा | |||
---|---|---|---|
राजधानी शहर | |||
प्राग राजधानी शहर Hlavní město Praha | |||
प्राग के एतिहासिक दृश्य, ऊपर से दक्षिणावर्त: ओल्ड टाउन हॉल, चार्ल्स ब्रिज, ओल्ड टाउन स्क्वायर, माला स्ट्राना, डान्सिंग हाउस, सेंट विट्स कैथेड्रल | |||
| |||
ध्येय: "Praga Caput Rei publicae" (language?) "प्राग, गणराज्य का प्रमुख" other historical mottos
"Praga mater urbium" (language?)
"Praha matka měst" (language?) "प्राग, शहरों की माँ" "Praga Caput Regni" (language?)[1] "प्राग, राज्य का प्रमुख" | |||
निर्देशांक: 50°05′N 14°25′E | |||
देश | चेक गणराज्य | ||
स्थापना | 7वीं शताब्दी | ||
शासन | |||
• महापौर | एड्रियाना क्रान्कोवा | ||
• नगरीय | 496 किमी2 (192 वर्गमील) | ||
अधिकतम उच्चता | 399 मी (1,309 फीट) | ||
निम्नतम उच्चता | 177 मी (581 फीट) | ||
जनसंख्या (2017)[2] | |||
• राजधानी शहर | 12,80,508 | ||
• महानगर | 25,94,325[3] | ||
समय मण्डल | सीईटी (यूटीसी+1) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | सीईएसटी (यूटीसी+2) | ||
डाक कोड | 100 00 – 199 00 | ||
वाहन पंजीकरण | ए | ||
जीडीपी(नाममात्र)[4] | 2016 | ||
– कुल | €44 बिलियन($85 बिलियन, पीपीपी) | ||
– प्रति व्यक्ति | €34,700($67,000, पीपीपी) | ||
वेबसाइट | praha.eu |
प्राग एक समृद्ध इतिहास के साथ मध्य यूरोप का एक राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र रहा है। रोमनकाल के दौरान स्थापित और गॉथिक, पुनर्जागरण और बारोक युग में समृद्ध प्राग, बोहेमिया साम्राज्य की राजधानी थी और कई पवित्र रोमन सम्राटों का मुख्य निवास स्थल थी, जिसमें मुख्यत: चार्ल्स चतुर्थ (शा.1346-1378) शामिल थे।[7] यह हाब्सबर्ग राजशाही और उसके ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर था। शहर ने दोनों विश्व युद्धों और युद्ध के बाद के कम्युनिस्ट युग के दौरान बोहेमियन और यूरोपीय धर्मसुधार, तीस साल का युद्ध और 20वीं शताब्दी के इतिहास में चेकोस्लोवाकिया की राजधानी के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई है।[8].