प्रथम आंग्ल-बर्मी युद्ध
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रथम आंग्ल-बर्मी युद्ध ({{|ပထမ အင်္ဂလိပ် မြန်မာ စစ်}}; pətʰəma̰ ɪ́ɴɡəleiʔ mjəmà sɪʔ; 5 मार्च 1824 - 24 फ़रवरी 1826), 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश शासकों और बर्मी साम्राज्य के मध्य हुए तीन युद्धों में से प्रथम युद्ध था। यह युद्ध, जो मुख्यतया उत्तर-पूर्वी भारत पर अधिपत्य को लेकर शुरू हुआ था, पूर्व सुनिश्चित ब्रिटिश शासकों की विजय के साथ समाप्त हुआ, जिसके फलस्वरूप ब्रिटिश शासकों को असम, मणिपुर, कछार और जैनतिया तथा साथ ही साथ अरकान और टेनासेरिम पर पूर्ण नियंत्रण मिल गया। बर्मी लोगों को 1 मिलियन पाउंड स्टर्लिंग की क्षतिपूर्ति राशि की अदायगी और एक व्यापारिक संधि पर हस्ताक्षर के लिए भी विवश किया गया था।[1][2]
First Anglo-Burmese War ပထမ အင်္ဂလိပ် မြန်မာ စစ် | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() The Storming of one of the principal stockades on its inside, near Rangoon, on the 8th of July 1824. | |||||||||
| |||||||||
योद्धा | |||||||||
![]() |
![]() | ||||||||
सेनानायक | |||||||||
Sir Archibald Campbell | Maha Bandula † Maha Ne Myo † Minkyaw Zeya Thura | ||||||||
शक्ति/क्षमता | |||||||||
50,000 | 40,000 | ||||||||
मृत्यु एवं हानि | |||||||||
15,000 | +10,000 |
यह सबसे लम्बा तथा ब्रिटिश भारतीय इतिहास का सबसे महंगा युद्ध था। इस युद्ध में 15 हज़ार यूरोपीय और भारतीय सैनिक मारे गए थे, इसके साथ ही बर्मी सेना और नागरिकों के हताहतों की संख्या अज्ञात है। इस अभियान की लागत ब्रिटिश शासकों को 5 मिलियन पाउंड स्टर्लिंग से 13 मिलियन पाउंड स्टर्लिंग तक पड़ी थी, (2005 के अनुसार लगभग 18.5 बिलियन डॉलर से लेकर 48 बिलियन डॉलर)[3], जिसके फलस्वरूप 1833 में ब्रिरिश भारत को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था।[4]
बर्मा के लिए यह अपनी स्वतंत्रता के अंत की शुरुआत थी। तीसरा बर्मी साम्राज्य, जिससे एक संक्षिप्त क्षण के लिए ब्रिटिश भारत भयाक्रांत था, अपंग हो चुका था और अब वह ब्रिटिश भारत के पूर्वी सीमांत प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार से खतरा नहीं था।[5] एक मिलियन पाउंड (उस समय 5 मिलियन यूएस डॉलर के बराबर) की क्षतिपूर्ति राशि अदा करने से, जोकि उस समय यूरोप के लिए भी एक बहुत बड़ी राशि थी, बर्मी लोग आने वाले कई वर्षों के लिए स्वतः ही आर्थिक रूप से नष्ट हो जाते.[2] ब्रिटिश शासकों ने अत्यधिक निर्बल हो चुके बर्मा के विरुद्ध दो और युद्ध किये और 1885 तक संपूर्ण देश को अपने अधिकार में कर लिया।