![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/6e/Pantanal%252C_south-central_South_America_5170.jpg/640px-Pantanal%252C_south-central_South_America_5170.jpg&w=640&q=50)
पैंटानल
From Wikipedia, the free encyclopedia
पैंटानल (पुर्तगाली उच्चारण: [pɐ̃taˈnaw]) विश्व का सबसे विशालकाय आर्द्रभूमि/दलदली भूमि वाला उष्णकटिबन्धीय प्राकृतिक क्षेत्र है। यह मुख्यत: ब्राज़ील के राज्य मातो ग्रोसो दो सुल में स्थित है लेकिन इसके कुछ हिस्से अन्य राज्य मातो ग्रोसो और ब्राज़ील की सीमा पार बोलीविया और पराग्वे तक भी फैले हुए हैं। यह अनुमानत: 140,000 और 195,000 वर्ग किलोमीटर (54,000 और 75,000 वर्ग मील) के क्षेत्रफल में फैला हुआ विशालकाय क्षेत्र है। यहाँ विभिन्न उपक्षेत्रीय पारिस्थितिक तंत्र मौजूद हैं जिनमें विभिन्न किस्म के जलीय, भौगोलिक और पारिस्थितिकीय अभिलक्षण मिलते हैं। इनमें से कम से कम १२ को (रैडमब्राज़ील 1982) में परिभाषित किया गया है।[1][2][3][4][5]
Pantanal Conservation Area पैंटानल संरक्षण क्षेत्र | |
---|---|
विश्व धरोहर सूची में अंकित नाम | |
![]() | |
देश | ब्राज़ील (62%), बोलीविया (20%) और पराग्वे (18%) |
प्रकार | प्राकृतिक |
मानदंड | vii, ix, x |
सन्दर्भ | 999 |
युनेस्को क्षेत्र | लातिन अमेरिका |
निर्देशांक | 18°00′00″S 56°30′00″W |
शिलालेखित इतिहास | |
शिलालेख | 2000 (24वाँ सत्र) |
पैंटानल के लगभग 80% आहार क्षेत्र बारिश के मौसम में डूब जाते हैं जिसमें एक बेहद ही विविध और विभिन्न प्रकार के जैव विविधता वाले जलीय पौधों का विकास होता है। इनसे एक बहुत ही भारी संख्या में जलीय पशुओं को विकास में सहायता मिलती है।
"पैंटानल" शब्द पुर्तगाली भाषा के शब्द pântano से निकला है जिसका अर्थ है आद्र/दलदली भूमि।